फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman was taken hostage and looted cash and jewelery

महिला को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूटे

Sat, 16 Jul 2022 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Jul 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
The woman was taken hostage and looted cash and jewelery
पुलिस ने खंगाले सीसीटीवी कैमरे, नहीं लगा बदमाशों का सुराग
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। बदमाशों ने बृहस्पतिवार की रात मुर्दापट्टी मोहल्ले में बुजुर्ग महिला को बंधक बनाकर नकदी और जेवरात लूट लिए। पीड़ित परिजनों ने घटना का खुलासा कराने की मांग की है।

बृहस्पतिवार रात कस्बे के मुर्दापट्टी मोहल्ले में किसान अता इलाही और उसकी पत्नी कमरजहां घर के आंगन में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे बदमाश मुख्य गेट गेट से बदमाश घुस गए। इस दौरान कमरजहां की आंख खुल गई। उसने कमरे में जाकर देखा तो बदमाशों ने उसका मुंह दबोच कर बंधक बना लिया। महिला को आतंकित करते हुए बदमाश ने कमरे की आलमारी में रखे 22 हजार नकदी, सोने की अंगूठी, पाजेब, कुंडल, पैरों के बिछुए और मंहगे कपड़े और अन्य सामान बैग में भर कर फरार हो गए। महिला की चीख पुकार पर अन्य परिजन जाग गए। थाना प्रभारी यशपाल सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की। घटनास्थल के आसपास कैमरों को खंगाला। तीन कैमरे खराब मिलने से बदमाशों का सुराग नहीं लग पाया। उधर, पीड़ित पक्ष ने पुलिस को तहरीर देकर घटना के खुलासे की मांग की है। लोगों ने बताया घटना के बाद बदमाशों ने रास्ते से एक स्कूटर भी उठाने की कोशिश की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed