फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The woman was cremated in a gloomy atmosphere and four teams are searching of the killers in Muzaffarnagar

Muzaffarnagar Murder: गमगीन माहौल में हुआ उर्मिला का अंतिम संस्कार, हत्यारों की तलाश में लगीं चार टीमें

Thu, 30 Jun 2022 09:09 PM IST
कपिल kapil संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर Published by: कपिल kapil Updated Thu, 30 Jun 2022 09:09 PM IST
सार

गमगीन माहौल में महिला का अंतिम संस्कार किया गया। वहीं हत्यारों की तलाश में चार टीमें लगी हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश में ताबड़तोड़ दबिश दे रही हैं।

विज्ञापन
The woman was cremated in a gloomy atmosphere and four teams are searching of the killers in Muzaffarnagar
जांच करती पुलिस। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर जनपद में रतनपुरी के गांव कैलाशनगर में बुधवार रात हुई बुजुर्ग महिला उर्मिला की हत्या के मामले में पुत्र संदीप की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के विरुद्ध अभियोग पंजीकृत किया है। पुलिस की चार टीमें इस जघन्य हत्याकांड के खुलासे के लिए जुटी हैं। डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट के साथ साथ सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है।

विज्ञापन


बुधवार की रात रतनपुरी थाना क्षेत्र के गांव कैलाशनगर निवासी 62 वर्षीय महिला उर्मिला पत्नी स्वर्गीय सतपाल सिंह की उस समय अज्ञात हमलावरों ने धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या कर दी थी, जब वह रसोई में खाना बना रही थी। घटना के समय मृतका घर पर अकेली थी। उसका एक बेटा राजू डेयरी पर गया हुआ था, जबकि दूसरा बेटा संदीप किसी काम से सिकंदरपुर गया हुआ था। घर लौटने पर संदीप ने अपनी माता को लहूलुहान देखकर शोर मचाया और पुलिस को सूचना दी थी। 
विज्ञापन


एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम, तहसीलदार खतौली आरती यादव और इंस्पेक्टर रतनपुरी विनोद कुमार सिंह ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर छानबीन की थी। ग्रामीणों ने मामले के जल्द खुलासे और परिवार को आर्थिक सहायता को लेकर शव उठाने का विरोध किया था। पुलिस अधिकारियों की ओर से खुलासे के लिए एक हफ्ते का समय दिया गया। तहसीलदार आरती यादव ने अधिक से अधिक आर्थिक सहायता के आश्वासन पर ही ग्रामीणों ने शव को उठाने दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ बुढ़ाना विनय कुमार गौतम का कहना है कि पुलिस की चार टीमें इस हत्याकांड के खुलासे में लगाई गई हैं। घटना से जुड़ी सभी संभावनाओं को ध्यान में रखा जा रहा है। डॉग स्क्वाड, फील्ड यूनिट के साथ साथ सर्विलांस टीम की भी मदद ली जा रही है। बहुत जल्द मामले का खुलासा किया जाएगा।

यह भी पढ़ें: Udaipur Murder: उदयपुर की घटना को लेकर आतिशबाजी करने वाले पिता-पुत्र भेजे जेल, नोएडा पुलिस ने भी एक आरोपी दबोचा

गमगीन माहौल में किया अंतिम संस्कार
गुरुवार दोपहर करीब दो बजे पोस्टमार्टम के बाद मृतक महिला उर्मिला का शव गांव पहुंचा। शव घर पहुंचते ही गांव में गम का माहौल बन गया। ग्रामीणों ने परिजनों के साथ गमगीन माहौल में शव का अंतिम संस्कार किया। अंतिम संस्कार के दौरान रतनपुरी पुलिस भी मौके पर मौजूद रही।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed