फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The witness said- she would have poisoned the accused then, now it is difficult to identify them

Muzaffarnagar News: गवाह बोली-तब आरोपियों को जहर दे देती, अब पहचानना मुश्किल

Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jan 2025 01:16 AM IST
विज्ञापन
The witness said- she would have poisoned the accused then, now it is difficult to identify them
मुजफ्फरनगर। रामपुर तिराहा कांड के सामूहिक दुष्कर्म, छेड़छाड़ और लूटपाट के मामले में महिला गवाह का दर्द अदालत में छलक उठा। गवाह बोलीं कि उसके परिवार में परेशानी है, अब आरोपियों को पहचानना मुश्किल है। प्रकरण के समय यदि उसके हाथ में होता तो वह आरोपियों को जहर दे देती।
विज्ञापन

एक अक्तूबर 1994 की रात पृथक राज्य की मांग के लिए दिल्ली जा रहे उत्तराखंड के आंदोलनकारियों को पुलिस ने रामपुर तिराहे पर रोक लिया था। पुलिस फायरिंग में सात आंदोलनकारियों की मौत हुई थी। महिलाओं से छेड़छाड़ व दुष्कर्म के मामले भी सामने आए थे। इस मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर सीबीआई की तरफ से मुकदमे दर्ज कराए गए थे।
विज्ञापन

सोमवार को सरकार बनाम राधा मोहन द्विवेदी मामले की सुनवाई कोर्ट में हुई। उत्तराखंड संघर्ष समिति के अधिवक्ता ने बताया कि चश्मदीद गवाह को कोर्ट में पेश किया गया। चश्मदीद ने कोर्ट में उपस्थित 10 आरोपियों को पहचानने से इंकार कर दिया। उसके पौत्र की कुछ दिन पूर्व मौत हुई है। इस कारण भी वह काफी परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन

अधिक आयु और बीमार होने के कारण आरोपियों को पहचान पाने में असमर्थता जताई। वह कोर्ट में बोली घटना से उसकी बहुत बदनामी हुई थी। मामले में सुनवाई के लिए चार फरवरी की तिथि नियत की गई है। गौरतलब है कि गवाह ने पिछले दिनों फोटो के आधार पर पांच आरोपियों की पहचान की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed