{"_id":"6223a19c81c7c7114b2113c8","slug":"the-wife-who-left-her-husband-twenty-years-ago-returned-muzaffarnagar-news-mrt5793830190","type":"story","status":"publish","title_hn":"बीस साल पहले पति को छोड़ने वाली पत्नी वापस लौटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बीस साल पहले पति को छोड़ने वाली पत्नी वापस लौटी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर, भोपा। बीस साल पहले पति को छोड़कर चले जाने वाली महिला अब वापस लौट आई है। मामला थाने पहुंचा तो गणमान्य लोगों ने दोनों पक्षों में समझौता करा दिया। इसके बाद पति-पत्नी एक साथ नया जीवन बिताने के लिए साथ चले गए।
थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी एक अधेड़ व्यक्ति ने दो दिन पहले पुलिस को प्रार्थना पत्र देकर बताया था कि लगभग 20 वर्ष पहले उसकी पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब वह दोबारा से उस पर फिर से अपनाने व साथ रहने का दबाव बना रही है। मामले में पुलिस जैसे ही जांच पड़ताल में लगी हुई थी तो इसी दौरान महिला भी अपनी शिकायत लेकर थाने पहुंच गई। उसने अपना पूरा हक जताते हुए पति के घर पर ही रहने की बात कही। पति ने पत्नी पर पहले तो कई तरह के आरोप लगाए लेकिन उस समय दोनों पक्ष से मौजूद वहां पंच लोगों के सामने हुए फैसले के चलते आखिर में निर्णय हुआ कि बीस साल पहले पति को छोड़कर जाने वाली महिला पति के साथ ही रहेगी। इसके बाद महिला पति के साथ चली गई । बताया गया कि इस बीच महिला के दो बच्चें भी जवान हो गए हैं। मामला गांव में चर्चा का विषय बना है। भोपा पुलिस का कहना है कि दोनों की ओर से एक दूसरे के विरुद्ध शिकायत की गई थी, लेकिन जिम्मेदारों लोगों ने मामले को एक समझौते के तहत निपटा दिया है। दोनों पक्षों ने किसी भी कार्रवाई से इंकार कर दिया था।