फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The weather on the billboard of the bank in the land of Prajapati Samaj

Muzaffarnagar News: प्रजापति समाज की जमीन में बैंक का बोर्ड लगाने पर हंगामा

Tue, 22 Aug 2023 05:19 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 05:19 PM IST
विज्ञापन
The weather on the billboard of the bank in the land of Prajapati Samaj
- बिलासपुर गांव में प्रजापति समाज के लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन

- एसडीएम सदर ने जमीन में लगवाए कुम्हार गड्ढों के बोर्ड

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। गांव बिलासपुर में मिट्टी के बर्तन बनाने के लिए प्रजापति समाज को आवंटित जमीन पर निजी बैंक के बोर्ड लगाने से ग्रामीणों ने हंगामा किया। एसडीएम परमानंद झा और नईमंडी पुलिस की मौजूदगी में बैंक का बोर्ड हटाकर समाज का बोर्ड लगाया गया।
गांव बिलासपुर में कुम्हार के गड्ढों के नाम साढ़े आठ बीघे जमीन ग्राम पंचायत ने छोड़ी थी। इस जमीन पर हाल ही में एचडीएफसी बैंक ने पौधरोपण कर अपना बोर्ड लगा दिया। अति पिछड़ा वर्ग मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मोहन प्रजापति के नेतृत्व में गांव के प्रजापति समाज के सैकड़ों लोग यहां एकत्र हो गए और रोष प्रकट किया। सूचना पर मौके पर पहुंचे एसडीएम सदर परमानंद झा ने ग्रामीणों को समझाया कि जमीन कुम्हार के गड्ढों के ही नाम है। एचडीएफसी बैंक को केवल पौधरोपण के लिए दी गई है।
विज्ञापन

बैंक द्वारा लगाया गया बोर्ड पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों ने अपनी मौजूदगी में हटवाया और कुम्हार के गड्ढों का बोर्ड लगवाया गया। इसी के साथ एसडीएम ने जमीन को मौके पर पूरी करने के लिए राजस्व विभाग की एक टीम बनाई, जो बुधवार को पैमाइश करेगी। पूरन प्रजापति, भारतवीर प्रजापति, अंकुर प्रजापति, अमित प्रजापति, सतीश प्रजापति, नरेंद्र पाल प्रधान, मांगेराम प्रजापति, पूजा प्रजापति, पूनम प्रजापति, विनोद प्रजापति, राहुल प्रजापति, धर्मवीर, सतपाल, महिपाल, अनिल प्रजापति, राजेन्द्र प्रजापति, कल्लू,विजयपाल, रतीराम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जमीन प्रजापति समाज की है : झा
एसडीएम परमानंद झा ने बताया कि जमीन प्रजापति समा की ही है। बैंक ने केवल पौधरोपण किया है। बैंक का बोर्ड उखाड़कर समाज का बोर्ड लगवा दिया है। मौके पर जमीन कम होने पर राजस्व विभाग की टीम गठित की है, जो पैमाइश कर जमीन को पूरी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed