{"_id":"68a2262513810c8791092b74","slug":"the-weather-is-making-people-sick-2500-patients-reached-health-centers-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-152254-2025-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: बीमार कर रहा मौसम, स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे ढाई हजार मरीज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: बीमार कर रहा मौसम, स्वास्थ्य केंद्रों पर पहुंचे ढाई हजार मरीज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जनपद के 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया गया, जिनमें ढाई हजार से अधिक लोगों ने उपचार पाया।
आरोग्य मेलों में टायफाइड और वायरल बुखार से पीड़ित मरीजों की संख्या अधिक रही। वातावरण में नमी के चलते फंगल इंफेक्शन के साथ ही लोगों की आंखों में भी संक्रमण पाया गया। उधर, जानसठ के राजपुर कलां में भी मेले का आयोजन किया जाएगा।
लगातार हो रही बारिश के चलते मच्छर जनित रोग भी परेशान करने लगे हैं। इसके साथ ही पेट संबंधी बीमारियों से पीड़ित मरीज भी सरकारी और निजी अस्पतालों में पहुंच रहे हैं। रविवार को जनपद के 50 स्वास्थ्य केन्द्रों पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेलों में 2643 मरीजों ने उपचार कराया, जिनमें 1021 पुरुष, 918 महिलाएं और 703 बच्चे शामिल हैं।
n मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में की 26 मरीजों की जांच : पुरकाजी। क्षेत्र के गांव शेरपुर खादर पीएचसी पर रविवार को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में सर्दी, जुकाम, बुखार, एलर्जी, मधुमेह, चर्म रोग, रक्तचाप व गर्भवती महिलाओं आदि 15 पुरुषों व 7 महिलाओं, 4 बच्चों सहित कुल 26 मरीजों की जांच कर दवाइयां दी गई। मेले में डॉ. अरुण कुमार, फार्मेसिस्ट मनोज वर्मा, पवन जाटव, नीलम देवी आदि स्वास्थय कर्मी मौजूद रहे।