फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The water level of Ganga Barrage reached above the warning point

Muzaffarnagar News: गंगा बैराज का जल स्तर चेतावनी बिंदु से ऊपर पहुंचा

Tue, 01 Jul 2025 01:02 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 01 Jul 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
The water level of Ganga Barrage reached above the warning point
मीरापुर। पहाड़ों पर हो रही बारिश के कारण गंगा बैराज का जल स्तर पूरे उफान पर है। गंगा बैराज का जल स्तर चेतावनी बिंदु 219 मीटर से 60 सेंटीमीटर ऊपर बह रहा है। गंगा बैराज का जलस्तर बढ़ने पर खादर क्षेत्र के किसान चिंतित हैं।
विज्ञापन

प्रशासन ने रविवार को भी सभी बाढ़ चौकियों को अलर्ट कर दिया था। सोमवार शाम चार बजे गंगा बैराज पर स्थित सिंचाई विभाग के कंट्रोल रूम पर मध्य गंगा बैराज के अपस्ट्रीम में गंगा का जलस्तर 221.5 मीटर मापा गया और गंगा के डाउन स्ट्रीम में 219.60 मीटर जलस्तर की माप दर्ज की गई। डाउन स्ट्रीम में 11354 क्यूसेक का निस्सारण की माप दर्ज की गई, जबकि अतिरिक्त जल 7500 को मध्य गंग नहर में छोड़ा जा रहा है। हरिद्वार बैराज से 85466 क्यूसेक जल और छोड़ा गया है, जो कि देर रात तक गंगा बैराज पहुंचेगा। जिस से जलस्तर में घटत-बढ़त बनी हुई है। गंगा बैराज के बढ़ते जलस्तर से गांव जीवनपुरी, रामपुर ठकरा, अहमदवाला, हंसावाला, फरीदपुर, चुहापुर, उजियाली खुर्द व खेड़ा गैर अहतमाल आदि में खेती करने वाले किसान पूरी तरह से चिंतित हैं। किसान गंगा की ओर स्थित अपने खेतों से चारा लाने में भी सावधानी बरतने लगे हैं। वहीं गंगा बैराज क्षेत्र में पशुओं को चराने वाले वन गुर्जरों ने भी अपने पशुओं को बाहर निकालना शुरू कर दिया है। प्रशासन लगातार जलस्तर पर अपनी नजर बनाए रखे हुए है। हंसावाला ग्राम प्रधान मदन सिंह का कहना है कि गंगा बैराज का जल स्तर बढ़ रहा है, जिसके चलते प्रशासन द्वारा ग्रामीणों को गंगा नदी किनारे अपने पशुओं को ले जाने से मना किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed