फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The waste water plant will be operated under the supervision of the municipality.

Muzaffarnagar News: पालिका की देखरेख में संचालित होगा अपशिष्ट जल संयंत्र

Thu, 22 Jun 2023 12:12 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 22 Jun 2023 12:12 AM IST
विज्ञापन
The waste water plant will be operated under the supervision of the municipality.
श्रीराम ग्रुप ऑफ कालेजेज में अपशिष्ट जल संयत्र को पालिका बोर्ड की चेयरपर्सन को सौपते जापानी प्र
- जापान की कंपनी के प्रतिनिधियों ने लिया सेमिनार में भाग
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। श्रीराम ग्रुप ऑफ काॅलेजेज में चल रहे अपशिष्ट जल संयंत्र को मुजफ्फरनगर पालिका को सौंपा गया है। कौशल विकास राज्यमंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कहा कि पर्यावरण संबंधी समस्याएं को खत्म करने के लिए हमें सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ना होगा।
श्रीराम ग्रुप ऑफ काॅलेजेज में अपशिष्ट जल प्रबंधन टीएसएस प्रौद्योगिकी के पायलट प्रोजेक्ट पर सेमिनार का आयोजन किया गया। कौशल विकास राज्यमंत्री, डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी, चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप, संस्थापक चेयरमैन डाॅ. एससी कुलश्रेष्ठ, जापान से आए हीरो यूकी मिहारा, यसूहीरो माल्सूमोटो, हीरोशी यामा नूची ने शुभारंभ किया। डीएम ने कहा कि जल प्रदूषण खतरनाक है और यह तकनीक जल प्रदूषण को नियंत्रित करने में सहायक है। जिले में हिंडन नदी और काली नदी का पानी काफी मात्रा में दूषित हो चुका है। जापान की इस तकनीक के माध्यम से दोनों नदियों का जल शुद्ध किया जा सकता है।
विज्ञापन

ताइसई कोग्यू कम्पनी लिमिटेड के प्रबंध निदेशक हीरो यूकी मिहारा ने बताया कि पहला प्रोजेक्ट वाराणसी और दूसरा मुजफ्फरनगर में लगाया गया है। यह प्रोजेक्ट अपशिष्ट जल को शुद्ध जल में परिवर्तित करने में मूल्यवान सिद्धा हुआ है। चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप ने कहा कि शीघ्र ही जापान की इस तकनीक द्वारा सार्वजनिक शौचालयों के अपशिष्ट जल को शु़द्ध करने का कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संस्थापक चेयरमैन डाॅ. एससी कुलश्रेष्ठ ने कहा कि इस तकनीक के माध्यम 98 प्रतिशत तक जल को शुद्ध किया जा सकता है। प्राचार्या डाॅ. प्रेरणा मित्तल, डॉ. अशोक कुमार, रवि गौतम, डाॅ. विनीत कुमार शर्मा, डीन प्रबंधन सौरभ मित्तल, निशांत राठी, पूजा तोमर, अमित त्यागी, नीरज केडिया, आईआईए अध्यक्ष विपुल भटनागर, ज्ञानी गुरूवचन सिंह उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed