{"_id":"68697b55104fd300a90a24e6","slug":"the-wanted-criminal-escaped-after-getting-free-from-the-police-the-police-kept-watching-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1032-149392-2025-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पुलिस से छूटकर वांछित अपराधी हुआ फरार, देखते रह गई पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पुलिस से छूटकर वांछित अपराधी हुआ फरार, देखते रह गई पुलिस
Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 06 Jul 2025 12:51 AM IST
विज्ञापन
जानसठ। पुलिस के कब्जे से छूट कर एक वांछित अपराधी फरार हो गया। पुलिस ने अपराधी को पकड़ने के लिए रात भर कांबिंग भी की, लेकिन अपराधी पुलिस को नहीं मिल सका। पुलिस ने शनिवार को भी फरार हुए वांछित अपराधी को तलाश किया, लेकिन अभी तक अपराधी का कहीं पता नहीं चल सका है।
जानसठ कोतवाली के गांव भलवा पुलिस चौकी प्रभारी गुलाब तिवारी पुलिस कर्मियों के साथ पुलिस की जीप में शुक्रवार की देर शाम कस्बा निवासी वांछित अपराधी शब्लू को पकड़ कर थाने ला रही थी। फरार अपराधी मारपीट व गाली-गलौज के एक मामले में वांछित चल रहा था।
कस्बे में प्राइमरी पाठशाला स्कूल के सामने वांछित अपराधी पुलिस की जीप से कूदकर फरार हो गया। पुलिस कर्मियों ने वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए काफी भाग दौड़ की, लेकिन वह पकड़ में नहीं आ सका। इसके बावजूद पुलिस ने शुक्रवार की रात को भी वांछित अपराधी को पकड़ने के लिए कांबिंग की, लेकिन अपराधी पुलिस के हत्थे नहीं चढ़ सका।
विज्ञापन
पुलिस ने शनिवार को भी फरार वांछित अपराधी की तलाश की। इसके बावजूद अभी तक पुलिस के हाथ खाली हैं।
-- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- -- --
जानसठ पुलिस वांछित अपराधी को पकड़ कर थाने ला रही थी। वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। पुलिस उसको तलाश रही है। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा। - संजय कुमार वर्मा, एसएसपी, मुजफ्फरनगर