{"_id":"62e57cf40372f54a6f7d6203","slug":"the-wall-of-the-drain-under-construction-got-washed-away-in-the-rain-water-khatauli-news-mrt599024974","type":"story","status":"publish","title_hn":"निर्माणाधीन नाले की दीवार बारिश के पानी में बही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
निर्माणाधीन नाले की दीवार बारिश के पानी में बही
विज्ञापन
400 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा गांव बोपाड़ा में
संवाद न्यूज एजेंसी
मंसूरपुर। गांव बोपाड़ा में निर्माणाधीन नाले की दीवार पानी में बह गई। जिला पंचायत अध्यक्ष वीरपाल निर्वाल का कहना है कि टीम भेजकर नाले की जांच कराई गई है। शीघ्र रिपोर्ट आ जाएगी। रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।
गांव के पानी की निकासी के लिए जिला पंचायत सदस्य शौकीन के प्रस्ताव पर 400 मीटर नाले का निर्माण कराया जा रहा है। 300 मीटर नाले का निर्माण हो गया है। शुक्रवार को हुई बारिश के कारण नाले की एक तरफ की दीवार पानी में बह गई। ग्रामीणों ने नाला निर्माण में लगी सामग्री की जांच की मांग की है। इस संबंध में जिला पंचायत सदस्य शौकीन का कहना है कि 300 मीटर नाले का निर्माण हुआ है। आगे ऊंचाई होने के कारण अभी नाले का निर्माण नहीं हो पाया है। पानी की निकासी न होने के कारण एक तरफ की दीवार गिर गई है, जिसे ठीक कराया जा रहा है। नाला निर्माण में मानकों के अनुसार सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है।
बोपाड़ा गांव के निर्माणाधीन नाले की टीम भेजकर जांच कराई गई है। रविवार तक रिपोर्ट आ जाएगी। जिस स्तर पर भी लापरवाही हुई है, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। जब तक नाले का मानक के अनुसार पूर्ण रूप से निर्माण नहीं हो जाता है। ठेकेदार का भुगतान नहीं किया जाएगा। - वीरपाल निर्वाल, अध्यक्ष, जिला पंचायत
विज्ञापन
लछेड़ा में भी गिर गई थी दीवार
गांव लछेड़ा में भी कुछ दिन पहले निर्माणाधीन नाले की दीवार गिर गई थी। जांच शुरू करने के साथ ठेकेदार का भी भुगतान रोक दिया गया है।