फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The wait is over, the bodies' government will be formed today

Muzaffarnagar News: खत्म हुआ इंतजार, आज बनेगी निकायों की सरकार

Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 13 May 2023 01:10 AM IST
विज्ञापन
The wait is over, the bodies' government will be formed today
कूकडा मंडी में  मंतगणना के लिए लगायी गई टेबिल।
जिले में चार स्थानों पर होगी दो पालिकाओं और आठ नगर पंचायतों की मतगणना
विज्ञापन

160 टेबल पर होगी नगर पालिका मुजफ्फरनगर की मतगणना
पांच कर्मचारी रहेंगे प्रत्येक टेबल पर मतगणना में
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव की मतगणना जिले में चार स्थानों पर होगी। नगर पालिका मुजफ्फरनगर की मतगणना के लिए 160 मेज लगाई गई है। प्रत्येक मेज पर पांच कर्मचारी मतगणना का कार्य करेंगे। खतौली, बुढ़ाना और जानसठ में भी मतगणना होगी। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है।
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि सुबह छह बजे तक मतगणना में लगे कर्मचारी मतगणना स्थल पर पहुंच जाएंगे। सुबह आठ बजे से मतगणना प्रारंभ हो जाएगी। जिले की दस निकायों में मतगणना के लिए 288 मेज लगाई गई हैं। 144 मेज पर सदस्य और 144 मेजों पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना होगी।
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर शहर की मतगणना 160 टेबल पर होगी। इसमें 80 टेबल पर सदस्य और 80 पर अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों की मतगणना होगी। प्रत्येक टेबल पर पांच कर्मचारी मतगणना करेंगे। मतगणना की देखरेख को एआरओ और आरओ मौके पर मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन



इन स्थानों पर होगी निकायों की मतगणना
जिले में निकाय चुनाव की मतगणना चार स्थानों पर होगी। इसमें मुजफ्फरनगर, पुरकाजी और चरथावल की मतगणना मुजफ्फरनगर के नवीन मंडी स्थल पर होगी। खतौली पालिका की मतगणना कबूल कन्या इंटर कॉलेज खतौली में होगी। इसी तरह बुढ़ाना, शाहपुर और सिसौली की मतगणना बुढ़ाना के डीएवी इंटर कॉलेज में होगी। जानसठ, मीरापुर, भोकरहेडी की मतगणना डीएवी इंटर कॉलेज जानसठ में होगी।

निकायवार टेबल की संख्या


निकाय अध्यक्ष सदस्य योग
मुजफ्फरनगर 80 80 160
खतौली 17 17 34
पुरकाजी 6 6 12
चरथावल 6 6 12
जानसठ 5 5 10
मीरापुर 7 7 14
भोकरहेड़ी 4 4 8
बुढ़ाना 9 9 18
शाहपुर 6 6 12
सिसौली 4 4 8
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed