फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The voice of goodwill will be loud in the city of fatwas

फतवों की नगरी में आज बुलंद होगी सद्भावना की आवाज

Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Oct 2022 11:24 PM IST
विज्ञापन
The voice of goodwill will be loud in the city of fatwas
देवबंद में सद्धावना संसद को लेकर तैयारियों पर चर्चा करते जमीयत पदाधिकारी - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। फतवों की नगरी देवबंद में 29 अक्तूबर (आज) को आपसी सौहार्द और एकता को मजबूती देने के लिए सर्वधर्म के गुरु एक मंच पर इकट्ठा होंगे और आपसी सौहार्द के नारे को बुलंद करेंगे। जमीयत उलमा-ए-हिंद के बैनर तले होने वाली सद्भावना संसद को लेकर सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं। शुक्रवार को जमीयत के पदाधिकारियों ने इसकी तैयारियों का जायजा भी लिया।
विज्ञापन

जमीयत उलमा-ए-हिंद (मौलाना महमूद मदनी गुट) के तत्वावधान में देशभर में सद्भावना संसद का आयोजन किया जा रहा है। ताकि मुल्क में फैले नफरत के माहौल को एकजुट होकर समाप्त कर मोहब्बत के पैगाम को आम किया जा सके। इसी कड़ी में 29 अक्तूबर को देवबंद के महमूद हॉल में भी सद्भावना संसद का आयोजन होगा। कार्यक्रम के संयोजक मौलाना जहीन अहमद व परविंद्र कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि सद्भावना संसद में दारुल उलूम के उस्ताद-ए-हदीस मुफ्ती सलमान बिजनौरी, जमीयत महासचिव मौलाना हकीमुद्दीन कासमी, श्री त्रिपुर मां बाला सुंदरी देवी मंदिर सेवा ट्रस्ट के अध्यक्ष पंडित सतेंद्र शर्मा, श्री पंचायती ठाकुरद्वारा सभा के अध्यक्ष विनोद प्रकाश गुप्ता, समाजसेवी अशोक गुप्ता, वरिष्ठ चिकित्सा डॉ. डीके जैन, गुरुद्वारा श्री गुरुनानक सभा के अध्यक्ष सेठ कुलदीप कुमार, डॉ. प्रदीप वर्मा और जमीयत के जिलाध्यक्ष मौलाना जहूर अहमद शामिल होंगे। शुक्रवार को जहीन अहमद, अदील सिद्दीकी और फैजी सिद्दीकी सहित जमीयत से जुड़े पदाधिकारियों ने कार्यक्रम स्थल पर तैयारियों का जायजा लिया। जहीन अहमद ने बताया कि सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed