फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers of Badhai Kalan demanded the commencement of land consolidation.

Muzaffarnagar News: बधाई कलां के ग्रामीणों ने चकबंदी शुरू कराने की मांग रखी

Fri, 29 May 2026 11:55 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 May 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The villagers of Badhai Kalan demanded the commencement of land consolidation.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर/ चरथावल। बधाई कलां गांव में चकबंदी प्रक्रिया की गति कछुआ चाल है। किसानों के सामने अनिश्चितता बनी है।
गांव प्रधान धर्मेंद्र सिंह, पूर्व प्रधान सचिन मलिक, प्रगतिशील किसान अरविंद मलिक, आकाश मलिक आदि शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर पहुंचकर डीएम उमेश मिश्रा से मुलाकात की।
ग्रामीणों ने कहा कि गांव में चकबंदी शुरू होने के समय किसानों की संख्या कम थी। इस दौरान सैकड़ों किसानों की मृत्यु के बाद वारिसान बढ़ रहे है। इसी वजह से खातेदारों की संख्या बढ़ने से चकबंदी का काम पूरा नहीं हो पा रहा है। किसानों ने डीएम से फिलहाल की स्थिति को देखते हुए चकबंदी प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है। डीएम ने चकबंदी अधिकारियों को जल्द प्रक्रिया खत्म कराने के निर्देश दिये।
विज्ञापन

----
किसान नेता ने चकबंदी आयुक्त को बताई समस्या
फोटो
किसान मजदूर संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष ठाकुर पूरण सिंह ने लखनऊ में चकबंदी/ राजस्व आयुक्त हरिकेश भास्कर यशोद से मिलकर सहारनपुर मंडल चल रही चकबंदी के विषय में आ रही व्यावहारिक दिक्कतों से अवगत कराया। मुख्य रूप से बुढ़ाना के बिराल गांव में चकबंदी की समस्या से अवगत कराया। कहा कि नक्शा 5 के तहत ग्रामीणों की समस्या सुनकर नए सिरे से प्रक्रिया शुरू हों। दूधली का नक्शा 23 निरस्त कर पुनः नक्शा 5 के तहत चकबंदी किए जाने का आदेश पारित किया जाये। आयुक्त ने इस समस्या को जल्द समाधान कराने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed