फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The villagers caught

खुले में शौच जाते ग्रामीणों को पकड़ा, मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी

Mon, 20 Mar 2017 11:05 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 20 Mar 2017 11:05 PM IST
विज्ञापन
The villagers caught
ग्रामीणों को चेतावनी देते बीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
प्रधानमंत्री के स्वच्छता मिशन के अंतर्गत बीडीओ ने सोमवार अलसुबह जानसठ क्षेत्र के गांव तालड़ा पहुंच कर खुले में शौच जाने वाले ग्रामीणों के खिलाफ अभियान चलाया। इस दौरान कई ग्रामीणों को खुले में शौच जाते पकड़ कर स्वच्छता का पाठ पढ़ा कर नसीहत दी गई। 
विज्ञापन


गांव तालड़ा में बीडीओ विजय प्रताप यादव सोमवार अलसुबह अपनी टीम के साथ पहुंच गए। उन्होंने गांव में बनी निगरानी समिति की सहायता से खुले में शौच जा रहे आधा दर्जन से भी अधिक ग्रामीणों को पकड़ कर नसीहत दी। ग्रामीणों को खुले में शौच जाने से होने वाली बीमारियों के बारे में बताया गया। बीडीओ ने बताया कि कुछ ग्रामीणों के यहां शौचालय होने के बाद भी वह खुले में शौच जा रहे थे। उन्होंने ग्रामीणों को चेतावनी देकर छोड़ दिया तथा दूसरी बार पकड़े जाने पर मुकदमा दर्ज करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन


कहा कि देश को स्वच्छ बनाने और बीमारियों से मुक्त करने के लिए व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है। इसमें प्रत्येक नागरिक को सहयोग करना चाहिए। उन्होंने साफ तौर पर कहा कि यदि कोई व्यक्ति खुले में शौच करता पकड़ा जाता है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। निगरानी समिति को भी इसके लिए सचेत रहने का निर्देश दिया गया है। इस दौरान उनके साथ ग्राम प्रधान रतन सिंह, महेंद्र कांबोज, नरेश कुमार, निगरानी समिति के सदस्य सुभाष उपाध्याय, सोनिया, ऊषा बंसल, बेगवती, नवीन, रामवती, सुरेंद्र, महक सिंह, मनोज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed