फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The truck hit the bus, killing two

ट्रक-रोडवेज की टक्कर में दो की मौत

Sat, 26 Sep 2015 12:00 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 26 Sep 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
The truck hit the bus, killing two
खतौली। नेशनल हाईवे पर भंगेला बाईपास कट पर रोड़ी से भरे दस टायरा ट्रक ने रोडवेज बस में टक्कर मार दी। जिससे बस में सवार महिला समेत दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक व परिचालक के अलावा करीब 12 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


शुक्रवार सुबह करीब चार बजे सहारनपुर रोडवेज डिपो की बस दिल्ली से चलकर देहरादून जा रही थी। नेशनल हाईवे पर भंगेला बाईपास कट से चालक ने जैसे ही बस को खतौली के अंदर जाने के लिए मोड़ा तो सामने से तेजी से मेरठ की ओर जा रहे रोड़ी से भरे दस टायरा ट्रक ने बस के बीच में टक्कर मार दी।
विज्ञापन


टक्कर लगने से बस में सवार उत्तराखंड के श्रीनगर निवासी गायत्री (55) पत्नी रघुवीर और हरिद्वार क्षेत्र के बंजरवाला निवासी संदीप (33) पुत्र रमेश चंद की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में बस चालक सहारनपुर निवासी शमीम अहमद, परिचालक अयोध्या प्रसाद और बस में सवार देहरादून निवासी गौरव व साबिर आलम,
विज्ञापन
विज्ञापन


शामली निवासी अनस, बघरा निवासी मुजम्मिल, रोहणी दिल्ली निवासी अजय कुमार, नोएडा निवासी पूजा, फरीदाबाद निवासी अजहर उसकी पत्नी तरन्नुम सहित एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए।


टक्कर लगने से बस पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बमुश्किल बाहर निकाल कर सीएचसी में भर्ती कराया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed