फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The tradition of donating food started on Akshaya Tritiya

अक्षय तृतीया पर आहार दान की परम्परा शुरू हुई

Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
The tradition of donating food started on Akshaya Tritiya
खतौली में यज्ञ करते हुए। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर, खतौली। जैन मंदिरो में पुण्यकारी अक्षय तृतीया पर्व भक्तिभाव के साथ मनाया गया। श्रद्धालुओं ने प्रात: काल में जिनेंद्र भगवान का अभिषेक व पूजा अर्चना की।
विज्ञापन

अशोक शास्त्री ने बताया कि बैशाख शुक्ल तृतीया को अक्षय तृतीया पर्व मनाया जाता है। इस दिन जैन धर्म के प्रथम तीर्थकर ऋषभदेव (आदिनाथ) ने राजा श्रेयांस के यहाँ इक्षुरस (गन्ना रस) का आहार लिया था। उस दिन वैशाख शुक्ल तृतीया थी। उस दिन राजा श्रेयांस के यहाँ भोजन अक्षीण (कभी न खत्म होने वाला) हो गया था । जैन धर्म के अनुसार इसी दिन से आहार दान की परंपरा शुरू हुई। राजा श्रेयांस ने भगवान आदिनाथ को आहार दान देकर अक्षय पुण्य प्राप्त किया था। नगर के जक्की वाला मंदिर में विराजमान परम पूज्य शिव भूषण महाराज की आहार व्यवस्था में श्रद्धालुओं ने सम्मलित होकर असीम पुण्य का सौभाग्य प्राप्त किया। मुनिश्री ने अपने भक्तों को बताया कि यह दिन बहुत ही शुभ होता है। इस दिन बिना मुहूर्त निकाले शुभ कार्य संपन्न होते हैं।
विज्ञापन

सभी मंदिरों में भक्तामर स्तोत्र का पाठ व 48 दीपकों से श्रद्धामयी आरती की गई। इस अवसर पर नीरज जैन, नीलम, सरिता, रीतिका, रेणु, बबीता, सारिका, प्रीति, स्नेह, छवि, राजरानी, सुषमा, अंजली, मंजू, डा ज्योति जैन, प्रीति, करुणा, कविता, अंजू, विभा, वर्षा, उमा, अविका, ममता, मीनू, डा आशा, अलका, रजनी प्रवक्ता, सर्वेश, मनीषा, सुधा, मुस्कान, अंजना, सरला, नैना, अर्चना, गीता, सीमा, रीतू, निधि, सीमा, पिंकी, शिल्पी, रूची, राखी, रेशी, काशी, दीपाली आदि उपस्थित रहे।

खतौली में छबील लगाकर रूअफजा वितरित करते हुए।

खतौली में छबील लगाकर रूअफजा वितरित करते हुए।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed