{"_id":"58d019a64f1c1b2f4f1a11af","slug":"the-tractor-trolley-crushed-the-youth","type":"story","status":"publish","title_hn":"सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉले ने कुचला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सड़क पर गिरे बाइक सवार युवक को ट्रैक्टर-ट्रॉले ने कुचला
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
Updated Mon, 20 Mar 2017 11:34 PM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद मौके पर लगी भीड़।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर-शामली रोड से रिश्तेदारी से घर जा रहे तीन बाइक सवार युवक लालूखेड़ी चेकपोस्ट के पास गन्ने के ट्राले की चपेट में आ गए। एक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो गंभीर रूप से घायल हो गए। युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बागपत के थाना छपरौली के गांव खोजा नंगला निवासी दीपक (20) पुत्र अनिल, राहुल (22) पुत्र पाला और शामली के थानाभवन के नोजली निवासी चंद्रपाल (22) पुत्र उमराव तीनों एक बाइक से सोमवार सुबह थाना क्षेत्र के गांव बुढ़ीना कलां में रिश्तेदारी में आए थे। रात करीब सात बजे तीनों बाइक से वापस जा रहे थे। शामली रोड पर लालूखेड़ी चेकपोस्ट से करीब 50 मीटर पहले अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और तीनों सड़क पर गिर गए, तभी पीछे से आए गन्ने से भरे ट्राले की चपेट में तीनों आ गए।
दुर्घटना में चंद्रपाल की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुुंची पुलिस ने घायल दीपक और राहुल को एंबुलेंस से जिला चिकित्सालय भिजवाया। दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है। चालक ट्राले को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। पता चलते ही लोगों की भारी भीड़ मौके पर एकत्र हो गई। पुलिस आरोपी चालक की तलाश में जुटी है। पुलिस ने चंद्रपाल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
दुर्घटना से शामली रोड पर लगा जाम
तितावी। मुजफ्फरनगर-शामली मार्ग पर बाइक सवार के ट्राले की चपेट में आने से हुई दुर्घटना के दौरान वहां जाम लग गया। आरोपी चालक गन्ने से भरे ट्राले को सड़क पर ही आड़ा-तिरछा छोड़कर फरार हो गया। पुलिस पहले घायलों को उठाने में जुट गई। इसी बीच दोनों ओर के वाहनों के आमने-सामने आ जाने से रोड पर जाम लग गया। घायलों को अस्पताल भिजवाने के बाद जाम खुलवाने के लिए पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। करीब आधे घंटे बाद ही जाम खुल पाया।