फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The townspeople of Khatauli are forced to deal with waterlogging

जलभराव की समस्या से जूझने को मजबूर नगरवासी

Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jun 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
The townspeople of Khatauli are forced to deal with waterlogging
खतौली। नगर में प्रमुख मार्गों व गलियों की जलनिकासी की समस्या गंभीर हो गई। नाले-नालियों की सफाई न होने व नालियों के किनारे जमा कूड़े के कारण मामूली बूंदाबांदी में ही सड़कों पर काफी देर तक जलभराव रहता है।
विज्ञापन

नगर में जल निकासी के लिए बने नालों की साफ सफाई सही से नहीं हो पा रही है। नालों में पॉलिथीन सहित अन्य कचरा पड़ा होने से नाले चोक हो चुके हैं। गंगनहर से लेकर अशोक विहार तक जाने वाला नाले की खस्ता हालत है। यही हाल बुढ़ाना रोड नाले का भी है। आलम यह है कि हल्की बूंदाबांदी के बाद ही कस्बे में जीटी रोड, डाकघर वाली गली, बिद्दीवाड़ा, रेलवे रोड, सैनीनगर, इस्लामनगर व जैननगर सहित अन्य स्थानों पर पानी भर जाता है। गंदगी का अंबार सड़कों पर नाले किनारे होने के कारण पानी बरसात रुकने के बाद भी घंटों नालों में नही जा पाता, जिस कारण लोगों को गंदे पानी से होकर निकलना पड़ता है।
विज्ञापन

कस्बा निवासी मानव गुप्ता का कहना है कि पालिका बरसात आने से पहले नालों की सफाई का दावा करती है, लेकिन वह सब कागजों में ही सिमट कर रह जाता है। हल्की बूंदाबांदी से ही नालों से पानी बाहर आ जाता है। जो नगरवासियों के लिए परेशानी का सबब बनता है। जमील अंसारी का कहना है कि बरसात आने से पहले नगरपालिका ने कोई तैयारी नहीं की। नगर का पानी निकालने वाले नाले पूरी तरह से चोक है। बरसात होने पर नीचे मकानों में पानी भर जाता है। बाजारों में भी जल निकासी न होने से दुकानों में जलभराव हो जाता है, जिस कारण व्यापारियों को काफी नुकसान उठाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यवाहक ईओ नेपाल सिंह का कहना है कि नालों की सफाई कराई जा रही है। जीटी रोड का नाला साफ कराना बाकी है। अशोक विहार से आगे जाकर नाला बंद हो जाता है, इसका पानी एक प्लाट में छोड़ा गया है। वह भर जाने के बाद समस्या उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed