{"_id":"6a207ad25f763ceac4057a3c","slug":"the-time-for-examination-came-after-five-years-half-failed-in-attendance-alone-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1004-172741-2026-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: पांच साल बाद आई परीक्षा की घड़ी...हाजिरी में ही आधे फेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: पांच साल बाद आई परीक्षा की घड़ी...हाजिरी में ही आधे फेल
विज्ञापन
डीएवी महाविद्यालय में प्रवेश पत्र चेक करते हुए संवाद
- फोटो : Archive
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश शिक्षा सेवा चयन आयोग की ओर से आयोजित प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक भर्ती परीक्षा पहले दिन 12 केंद्रों पर हुई। दो पालियों में आठ विषयों की परीक्षा कराई गई। करीब 50 फीसदी छात्र उपस्थित रहे। पंजीकृत 11011 अभ्यर्थियों में से 5694 ने परीक्षा दी। लंबे इंतजार के बाद परीक्षा केंद्रों तक पहुंचे अभ्यर्थियों के बीच उत्साह का माहौल रहा।
परीक्षा के दौरान केंद्रों पर सीसीटीवी की निगरानी के साथ पुलिस व प्रशासन भी सख्ती रही। सुबह आठ बजे से ही अभ्यर्थी परीक्षा केंद्रों पर पहुंचने शुरू हो गए थे। पहली पाली में पौने नौ बजे तक प्रवेश दिया गया। डीएम उमेश मिश्रा व एसएसपी संजय कुमार वर्मा केंद्रों की सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। ड्यूटी पर नियुक्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एडीएम प्रशासन संजय कुमार सिंह ने बताया कि परीक्षा का आयोजन बृहस्पतिवार को भी होगा।
5320 ने छोड़ी परीक्षा : जिले में 12 केंद्रों पर हुई परीक्षा में 11011 अभ्यर्थी परीक्षा में पंजीकृत थे। परीक्षा के पहले दिन पहली पाली में पंजीकृत 5753 में से 2886 ने परीक्षा छोड़ी। दूसरी पाली में पंजीकृत 5258 में से 2421 परीक्षा से गैरहाजिर रहे। परीक्षा में 5694 अभ्यर्थी शामिल हुए।

डीएवी महाविद्यालय में प्रवेश पत्र चेक करते हुए संवाद- फोटो : Archive
विज्ञापन