फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The temperature rose, the heat affected

गर्मी से लोग बेहाल, 39 डिग्री पारा पहुंचा

Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 23 May 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
The temperature rose, the heat affected
गर्मी व संक्रमण से बचाव के लिए मुहं को कपडे से लपेटकर गंतव्य को जाती महिला। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
पारा चढ़ा, शरीर झुलसा
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिले में गर्मी ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। बीते चार दिनों से तापमान में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। शनिवार को 39 डिग्री सेल्सियस रहा। ऐसे में दोपहर में हवा गरमी में लू बन कर शरीर को झुलसा रही है।

मई के महीने में गर्मी अपना प्रचंड रुप दिखाने लगी है। लगातार बारिश के चलते मई माह का पहला पखवाड़ा यहां गर्मी से अछूता ही रहा। लोगों को यह अहसास ही नहीं हुआ कि मई का महीना आ गया है। शुरू के 15 दिन बारिश में ही निकल गए। बीते चार दिन से मौसम लगातार बदल रहा है और गर्मी बढ़ती जा रही है। अधिकतम तापमान 40 डिग्री के आसपास चल रहा है। शनिवार को यह 39 डिग्री सेल्सियस रहा। न्यूनतम तापमान जो 15 मई तक 15 डिग्री के आस-पास ही रहा, वह अब लगातार बढ़ रहा है। एक सप्ताह 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने के बाद शनिवार को यह 25 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान के इतना बढ़ते ही लोग गर्मी से भी बेहाल दिखाई देने लगे हैं। बाजार में इलेक्ट्रॉनिक्स की दुकानों पर भीड़ देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed