फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The teenager of the state observation home died in suspicious condition

Muzaffarnagar News: राजकीय संप्रेक्षण गृह के किशोर की संदिग्ध हालत में मौत, हत्या के मामले में था बंद

Mon, 09 Jan 2023 08:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 09 Jan 2023 08:39 AM IST
सार

उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर राजकीय संप्रेक्षण गृह में एक किशोर की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। जेल प्रबंधन के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट नहीं है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है

विज्ञापन
The teenager of the state observation home died in suspicious condition
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुजफ्फरनगर मेें मोहल्ला आर्यपुरी स्थित राजकीय संप्रेक्षण गृह (किशोर) में 17 वर्षीय किशोर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। किशोर अपहरण कर हत्या के मामले में यहां बंद था। मौत के कारणों का पता नहीं चल सका। इसका कारण जानने के लिए सदर तहसीलदार अमित कुमार ने पुलिस की मौजूदगी में पंचनामा भर कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।
विज्ञापन


राजकीय संप्रेक्षण गृह में विभिन्न आरोपों में 41 किशोरों को सुधार के लिए रखा गया है। इनमें चरथावल क्षेत्र का किशोर भी शामिल था। बताया गया कि रविवार शाम लगभग चार बजे अन्य किशोरों के साथ नाश्ता किया था। इसके बाद सभी अपने कमरों में चले गए थे। कुछ देर बाद ही किशोर फर्श पर गिर गया। वहां मौजूद कर्मचारी उसे जिला अस्पताल ले गए। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी पाकर राजकीय संप्रेक्षण गृह के प्रभारी (जिला प्रोबेशन अधिकारी) सतीश गौतम आदि अधिकारियों ने संप्रेक्षण गृह पहुंच कर निरीक्षण किया। बच्चों से वार्ता की।
विज्ञापन


अधिकारियों के बयान में विरोधाभास
जिला अस्पताल के सीएमएस डॉक्टर राकेश कुमार का कहना है कि किशोर को मृत हालत में लाया गया था, जबकि प्रोबेशन अधिकारी सतीश गौतम ने कहा कि किशोर को हालत खराब होने पर अस्पताल ले जाया गया था, वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पैनल से होगा पोस्टमार्टम
प्रोबेशन अधिकारी ने कहा कि किशोर की मृत्यु के कारणों की जांच के लिए डॉक्टर्स का पैनल गठित करा कर पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। पोस्टमार्टम की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। प्रकरण में जिलाधिकारी एवं जिला जज को पत्र लिखा गया है। यह भी बताया कि संप्रेक्षण गृह में किशोरों को ठंड से बचाव के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।


मृतक किशोर को जिला अस्पताल में मृत घोषित किया गया। वह अपहरण कर हत्या के मामले में संप्रेक्षण गृह में था। उसे बड़ी जेल से 23 मई को संप्रेक्षण गृह में लाया गया था। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। - आनंद देव मिश्र, प्रभारी शहर कोतवाली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed