फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The team arrived in Lucknow

जांच के लिए लखनऊ से टीम पहुंची, कब्जे में लीं सभी फाइलें

Thu, 05 Jan 2017 12:51 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Thu, 05 Jan 2017 12:51 AM IST
विज्ञापन
The team arrived in Lucknow
अधिकारियों से पूछताछ करती टीम। - फोटो : अमर उजाला
शासन के आदेश पर लखनऊ से आई अधिकारियों की तीन सदस्यीय जांच टीम ने बुधवार को जिला पंचायत कार्यालय पहुंच कर अनियमितताओं की जांच की। जांच टीम ने आरोपों से संबंधित सभी पत्रावली भी तलब कर अपने कब्जे में ले लीं। टीम ने शासन से शिकायत करने वाले विपक्ष के जिला पंचायत सदस्यों के बयान दर्ज किए। सभी ने लिखित में अपनी शिकायत दी। 
विज्ञापन


जिला पंचायत के विपक्षी सदस्यों दीप्ति पाल, यूसुफ, रूबी, अनिता, रोशनजहां, जुबेर, शोएब अहमद, शाइमा परवीन, अब्दुल जब्बार, सचिन कुमार, कौसर जहां आदि ने 16 दिसंबर को प्रमुख सचिव पंचायती राज विभाग उप्र से शिकायत कर जिला पंचायत अध्यक्ष आंचल तोमर पर अनेक अनियमितताएं कर जिला पंचायत को आर्थिक हानि पहुंचाने का आरोप लगाया था। आरोप है कि अध्यक्ष पूल करके स्वच्छता और निर्माण के टेंडर अपने चहेते ठेकेदारों को दे रही हैं। सरकारी एंबेसडर कार को बिना आरआई की रिपोर्ट लगाए ही दिल्ली ले जाकर ठीक करा लिया और अब 1 लाख 55 हजार रुपये का बिल पास कराने का प्रयास किया जा रहा है। 
विज्ञापन


अक्षय शर्मा नाम के कर्मचारी को आशु लिपिक पद पर तैनात कर रखा है, जबकि उसकी नियुक्ति पर रोक लग चुकी है। ठेकेदार सनी त्यागी ने एक कार्य का टेंडर पांच प्रतिशत अधिक का डाला, इसके बावजूद अपने चहेते का टेंडर दे दिया, जिस पर सनी हाई कोर्ट चला गया। राज्य वित्त के धन से होने वाले निर्माण कार्यों पर केंद्रीय राज्यमंत्री का शिलापट लगाया जा रहा है। विपक्षी सदस्यों ने शिकायत में अध्यक्ष पर अनेक घोटाले करने का आरोप लगाया था।      
विज्ञापन
विज्ञापन


शासन के आदेश पर बुधवार को प्रदेश के स्वच्छता मिशन के निदेशक आईएएस अधिकारी विजय किरण आनंद के नेतृत्व में तीन सदस्यीय टीम ने यहां पहुंच कर इन आरोपों की जांच की। टीम ने जिला पंचायत के अधिकारियों और कर्मचारियों से आरोपों से संबंधित सभी फाइलों को तलब कर अपने कब्जे में ले लिया। टीम ने शिकायत करने वाले सदस्यों के भी बयान दर्ज किए तथा उनकी लिखित शिकायत ली।      

   
एएमए ने हाथ जोड़ लिए कहा-कुछ नहीं बता सकती      
मुजफ्फरनगर। लखनऊ से जांच करने आई टीम ने अपनी जांच के दौरान और बाद में भी मीडिया से दूरी बनाए रखी। जांच के बारे में कुछ नहीं बताया। जांच टीम आने से जिला पंचायत के अधिकारी और कर्मचारी भी भयभीत दिखाई दिए। इस संबंध में किसी ने भी कुछ नहीं बताया। सभी ने मीडिया से किनारा कर लिया। जब अपर मुख्य अधिकारी (एएमए) डॉ. नूतन शर्मा से जांच के बारे में जानकारी करनी चाही तो उन्होंने मीडिया के सामने हाथ जोड़ लिए और कहा कि मैं कुछ भी नहीं बता सकती।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed