{"_id":"6add0bad011a67ed1709a426","slug":"the-suffering-of-farmers-and-laborers-will-wipe-out-the-bjp-chandrashekhar-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1003-183859-2026-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी किसान-मजदूर की पीड़ा : चंद्रशेखर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाजपा का सूपड़ा साफ कर देगी किसान-मजदूर की पीड़ा : चंद्रशेखर
विज्ञापन
मोरना में असपा की परिवर्तन रैली को सम्बोधित करते सांसद राष्ट्रीय अध्यक्ष चन्द्रशेखर। संवाद
मोरना (मुजफ्फरनगर)। आसपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि सरकार के संरक्षण में ताकतवर लोग अपने से कमजोरों की आवाज को दबाना चाहते हैं। किसान और मजदूर की पीड़ा भाजपा सरकार का सूपड़ा साफ कर देंगी। भाजपा सरकार ने बीस हजार प्राइमरी स्कूल बंद कर कंपोजिट शराब की दुकानें खुलवाई है।
गरीब मजदूरों के भविष्य को सरकार ने कुचलकर रख दिया। 26 नबंवर को लखनऊ को नीला कर तानाशाही सरकार के ताबूत में आखिरी कील ठोकनी होगी, तभी हम मुक्ति दिवस मना पाएंगे। किसान के गन्ने और गुड़ का स्वाद सरकार ने कड़वा बना रखा है। जब चीनी साठ रुपये किलो बिक सकती है तो किसान को छह सौ रुपये का भाव क्यों नहीं मिल सकता।
महर्षि शुकदेव इंटर कॉलेज मोरना के मैदान में आयोजित आसपा की रैली को संबोधित करते हुए कहा कि विदेश कंपनियां को फायदा कराने के लिए किसानों की जमीनों को बंजर किया जा रहा है। हम जमीनों को बचाने के लिए खून पसीने से सींचकर उपजाऊ बनाएंगे।
विज्ञापन
शिक्षा से गरीबी को हटाने के लिए मुक्ति का रास्ता बनता है। शिक्षा के बिना बौद्धिक विकास नहीं होगा। बुनियादी शिक्षा की दीवार दरक गई है। सरकार जनता को मंदिर मस्जिद, कब्रिस्तान और श्मशान में उलझाकर रखना चाहती है। भाजपा सरकार में बिना पैसे कलम नहीं चलती, ट्रांसफर नहीं होते।
शामली में अंकित बालियान की निर्मम हत्या हुई, कानून व्यवस्था ठप है। दलित मुस्लिमों को ठगा जा रहा है। सरकार डर के मारे चुनाव पीछे ले गई। चुनाव बैलेट पेपर से होने चाहिए। चुनाव में अपना मत प्रतिशत बढ़ाएं। सरकार साढ़े नौ साल में बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों में एक भी तटबंध नहीं बना पाई।
हम बरसाई गई लाठियों और बेबसी के आंसुओं की कीमत को समझो। डिग्री लेकर युवा बेरोजगार घूम रहा है। माता पिता ने दिन-रात मेहनत कर बच्चों को शिक्षा दिलाई, ताकि गरीबी दूर हो सकें। भर्तियां में आरक्षण और पेपर लीक घोटालों ने रिकॉर्ड स्थापित किया है।
मीरापुर विधानसभा प्रभारी रविंद्र भाटी ने कहा किसानों को हक मिलना चाहिए। जिला पंचायत सदस्य संजय रवि, रंजनवीर सिंह, रजत निठारिया, दिनेश बावरा, बबलू चौधरी, रोबिन पाल, रतन सिंह, कामरान, स्वामी सत्यानंद महाराज, स्वामी सतीशानंद महाराज मौजूद रहे
-- -
सदस्यता दिलाई, अध्यक्ष का किया सम्मान
राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद ने क्षेत्र के विकास डायरेक्टर रहमतपुर समेत अन्य लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराई। गुर्जर समाज के जिला पंचायत सदस्य भीष्म सिंह, मास्टर महकार, महक पाल प्रधान ने सम्राट मिहिर भोज की प्रतिमा देकर चंद्रशेखर को सम्मानित किया।