{"_id":"68cc664b4a73e2061d0f4eb1","slug":"the-strike-ended-after-negotiations-with-the-eo-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1005-154537-2025-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: ईओ से समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: ईओ से समझौता वार्ता के बाद हड़ताल समाप्त
विज्ञापन
हड़ताल समाप्ति को लेकर विभिन्न कर्मचारी संगठन पदाधिकारियों से वार्ता करती ईओ डॉ.प्रज्ञा सिंह। स
मुजफ्फरनगर। रुके वेतन आहरण की मांग को लेकर चल रही पालिका कर्मचारियों की हड़ताल ईओ से समझौता वार्ता के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल समाप्ति की घोषणा के बाद कर्मचारियों ने कार्यालय में पहुंचकर काम शुरू किया। इससे पहले दूसरे संगठन पदाधिकारियों ने नगर पालिका पहुंचकर धरना दे रहे कर्मचारियों को समर्थन की घोषणा की। उसके उपरांत मध्यस्थता कर ईओ और कर्मचारियों के बीच समझौता कराया। सहमति बनी की कि चेयरपर्सन के लौटने के बाद रुका वेतन कर्मचारियों को दिलाया जाएगा।
नगर पालिका के करीब 10 कर्मचारियों का वेतन रोकने से नाराज स्वायत्त शासन कर्मचारी संगठन ने हड़ताल शुरू कर दी थी। बृहस्पतिवार को हड़ताल जारी रखते हुए टाउन हाल में कर्मचारियों का धरना तीसरे दिन भी जारी रहा। इस बीच राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद अध्यक्ष रविन्द्र नागर, राज्य कर्मचारी महासंघ अध्यक्ष राहुल चौधरी, विकास भवन कर्मचारी संघ के अध्यक्ष राजीव शर्मा, उत्तर प्रदेश मिनिस्टरियल कलेक्ट्रेट के अध्यक्ष अम्मार हैदर, वरिष्ठ कर्मचारी नेता एलबीसी नरेन्द्र कुमार और राष्ट्रीय सफाई कर्मचारी महासंघ जिलाध्यक्ष चमनलाल ढिंगान भी धरना स्थल पर पहुंचे।
संगठन नेताओं ने कर्मचारियों के आंदोलन को अपने-अपने संगठनों की ओर से समर्थन व्यक्त करते हुए वेतन रोकने की कार्यवाही की निंदा की। वहीं पालिका कर्मियों ने भी आंदोलन को आरपार के संघर्ष के रूप में चलाने का ऐलान किया। कुछ देर बाद ईओ डॉ. प्रज्ञा सिंह से उनके कार्यालय में जाकर प्रकरण के निस्तारण का प्रयास शुरू किया। दूसरे संगठन पदाधिकारियों की मध्यस्थता में करीब डेढ़ घंटा से अधिक ईओ के साथ समझौता वार्ता चली। ईओ ने चेयरपर्सन मीनाक्षी स्वरूप के बाहर से लौटने के बाद 22 सितंबर के बाद वेतन जारी करा दिए जाने आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने संबंधित कर्मचारियों का वेतन बनाने के लिए आदेश पहले ही जारी होने की जानकारी भी संगठन को दी। संगठन के नेताओं ने दूसरे अनावश्यक मुद्दे भी उठाने का प्रयास किया, लेकिन उनको इससे रोक दिया गया।