{"_id":"60f31c228ebc3e6d5c49e8cd","slug":"the-streets-of-the-city-remained-deserted-for-the-whole-day-muzaffarnagar-news-mrt5478541157","type":"story","status":"publish","title_hn":"साप्ताहिक लॉकडाउन----- शहर की सड़कें पूरे दिन रहीं सुनसान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
साप्ताहिक लॉकडाउन----- शहर की सड़कें पूरे दिन रहीं सुनसान
विज्ञापन
शहर की सड़कें पूरे दिन रहीं सुनसान
मुजफ्फरनगर। कोरोना संक्रमण के मामलों में कमी आने के बावजूद शहर के लोग साप्ताहिक लॉकडाउन को लेकर पूरी तरह से सतर्क हैं। यही कारण है कि रविवार को भी शहर के सभी बाजार पूरी तरह से बंद रहे। वहीं, लोग जरूरी काम से ही बाहर निकले, जिसके चलते शहर की सड़कों पर भी सन्नाटा पसरा रहा।
कोरोना संक्रमण के मामले जनपद में न्यूनतम हो चुके हैं। पिछले एक पखवाड़े में कई बार दिन में कोई भी मरीज कोरोना संक्रमित नहीं पाया गया, लेकिन इसके बावजूद शासन-प्रशासन कोरोना को लेकर ढील बरतने को तैयार नहीं है। रविवार को भी लगातार दूसरे दिन शहर के बाजार पूरी तरह से बंद रहे। सुबह दस बजे तक केवल जरूरी सामान की ही दुकानें खोली गईं, जिन्हें समय से पूर्व ही बंद भी करा दिया गया। इसके अलावा, दिन भर किसी तरह की कोई दुकान नहीं खुली। वहीं, लोग भी भीषण गर्मी के चलते दिनभर अपने घरों में ही कैद रहे और केवल जरूरी काम से ही बाहर निकले। इसके चलते दिन भर शहर की सभी सड़कें व चौराहे पूरी तरह से सुनसान रहे।
लगातार घंटों से गायब लोगों का महावीर चौक पर हंगामा
मुजफ्फरनगर। लगातार कई घंटों से बिजली आपूर्ति ठप होने के चलते शनिवार देर रात आखिरकार लोगों का धैर्य जवाब दे गया। भीषण गर्मी व उमस में बिजली आपूर्ति न होने से गुस्साए लोग बड़ी संख्या में देर रात महावीर चौक स्थित कार्यालय पर जा पहुंचे और हंगामा कर दिया। हंगामे की सूचना पर सिविल लाइंस इंस्पेक्टर मौके पर पहुंचे, जिसके बाद लोगों की विद्युत निगम के अफसरों से वार्ता कराई गई। उसमें विभागीय अधिकारियों द्वारा जौली रोड बिजलीघर पर तकनीकी फॉल्ट के चलते बिजली गुल होने और इसे ठीक कर जल्द आपूर्ति सुचारु करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पुलिस ने हंगामा कर रहे लोगों को समझा-बुझाकर शांत किया। देर रात तक बिजली आपूर्ति सुचारु नहीं होने से लोग बिजलीघर पर ही मौजूद थे।