{"_id":"68209e70d5e757105e07899e","slug":"the-states-womens-kabaddi-team-won-the-silver-medal-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1015-145403-2025-05-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने हासिल किया रजत पदक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने हासिल किया रजत पदक
विज्ञापन
-खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान किया प्राप्त
शाहपुर। प्रदेश की महिला कबड्डी टीम ने बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में राष्ट्रीय स्तर की कबड्डी प्रतियोगिता में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक हासिल किया है। टीम में शामिल बिटावदा निवासी सोरम कबड्डी क्लब की खिलाड़ी रूपा के परिजनों व ग्रामीणों ने खुशी जताई।
जिला ओलंपिक संघ के सहसचिव मास्टर रामपाल सिंह ने बताया कि बिहार में आयोजित खेलो इंडिया यूथ गेम्स में आयोजित राष्ट्रीय स्तर की महिला कबड्डी प्रतियोगिता में प्रदेश की महिला कबड्डी टीम के अपने पूल में शामिल तमिलनाडु, बिहार व आसाम की महिला कबड्डी खिलाड़ियों के साथ मैच आयोजित हुए। इसमें प्रदेश की टीम अपने पूल में विजयी हुई।
उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिला कबड्डी टीम का सेमीफाइनल मैच का मुकाबला पंजाब की महिला कबड्डी टीम के साथ हुआ। इसमें प्रदेश की महिला कबड्डी खिलाड़ियों ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए 38 अंक प्राप्त कर पंजाब को सात अंकों से हराकर फाइनल में प्रवेश किया। उन्होंने बताया कि फाइनल में प्रदेश की टीम का मुकाबला हरियाणा की टीम के साथ हुआ, जिसमें प्रदेश की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया और उसे रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि प्रदेश की महिला कबड्डी टीम में जनपद से गांव बिटावदा निवासी व सोरम कबड्डी क्लब की खिलाड़ी रूपा शामिल रही। प्रदेश की टीम का दूसरा स्थान प्राप्त करने पर प्रदेश कबड्डी संघ के सचिव राजेश कुमार के अलावा जिला ओलंपिक संघ के चेयरमैन अशोक बालियान, अध्यक्ष सत्येंद्र प्रधान, बालेन्द्र खलीफा, कोच सुनील कुमार व नरेंद्र कुमार ने हर्ष व्यक्त किया है।