फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The solution will be a bridge over the Kali river: Kashyap

काली नदी पर पुल से होगा समाधान : कश्यप

Thu, 27 Feb 2025 02:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 27 Feb 2025 02:39 AM IST
विज्ञापन
The solution will be a bridge over the Kali river: Kashyap
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बुढ़ाना मोड़। काली नदी किसान समिति के अध्यक्ष विजय कश्यप ने कहा कि नदी पर पुल बन जाने से ही क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होगा। लंबे समय से मांग चली आ रही है। प्रशासन को सकारात्मक कदम उठाते हुए जल्द से जल्द निर्माण कराना चाहिए।

बुधवार को मोहल्ला नया बांस में संगठन की बैठक हुई। अध्यक्षता संस्थापक चंद्रभान कश्यप और संचालन मेहताब आलम एडवोकेट व अजय कश्यप ने किया। अध्यक्ष ने कहा कि पुल का निर्माण नहीं होने से पूर क्षेत्र का विकास रुका हुआ है। किसानों को आवागमन में परेशानी हो रही है। पालिका क्षेत्र का विस्तार नदी पार तक हो चुका है। प्रशासन सुंदरीकरण की योजना बना रहा है, लेकिन पुल का निर्माण नहीं होने से सुंदरीकरण का भी कोई लाभ नहीं होगा। इस मौके पर रजत कश्यप, कार्तिक कश्यप, अंजलि कश्यप, शिवांशु कश्यप, मंजू कश्यप, चंद्रभान कश्यप और देव कश्यप मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed