फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The solution to all problems is hidden in Bhagwat: Omanand

भागवत में छिपा है सभी समस्याओं का निदान : ओमानंद

Sun, 02 Mar 2025 02:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 02 Mar 2025 02:42 AM IST
विज्ञापन
The solution to all problems is hidden in Bhagwat: Omanand
(फोटो समाचार)
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मोरना। पीठाधीश्वर स्वामी ओमानंद महाराज ने कहा कि तीन चीजों का मिलना बहुत दुर्लभ है। मानव देह, मुमुक्षा और भागवत कथा। मनुष्य देह पाकर, मुमुक्षा की इच्छा से भागवत कथा का आयोजन करना परम सौभाग्य का विषय है। भागवत में सभी समस्याओं का निदान छिपा है।

शुकतीर्थ में भागवत पीठ श्री शुकदेव आश्रम के प्रत्यक्षानंद भागवत भवन में महाराष्ट्र के कोल्हापुर के भक्तों की ओर से आयोजित भागवत कथा का शुभारंभ हुआ। स्वामी ओमानंद महाराज ने पोथी पूजन के साथ व्यासपीठ पर विराजमान मथुरा से पधारे कथाव्यास जगदीश शास्त्री को पुष्पमाला पहनाई। उन्होंने कहा कि भागवत भगवान का ग्रंथ अवतार है, जिसमें मनुष्य की सभी समस्याओं का निदान छिपा हुआ है। सत्संगति में रहना, भगवद् भक्ति करना, लोक हित के लिए जीना ही जीवन का परम लक्ष्य है। कलयुग में भागवत आयोजन सर्वश्रेष्ठ यज्ञ है। भागवत मनुष्य को पुरुषार्थी और परमार्थी बनाकर प्रभु चरणों की भक्ति में लगा देती है। भागवत सभी सिद्धांतों का निष्कर्ष है। मुख्य यजमान जुगल किशोर मनिहार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed