{"_id":"681bb53592b6072e9d01d698","slug":"the-soldier-who-came-on-a-50-day-leave-returned-to-duty-after-18-day-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-145153-2025-05-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: 50 दिन की छुट्टी पर आया जवान 18 दिन बाद ड्यूटी लौटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: 50 दिन की छुट्टी पर आया जवान 18 दिन बाद ड्यूटी लौटा
विज्ञापन
चरथावल। छुट्टी पर आए सैनिक छुट्टी रद्द होने के कारण सैनिक वापस लौट रहे हैं, इसके अलावा जरूरी कार्य भी फिलहाल रोक दिए गए हैं।
जम्मू कश्मीर सेना में तैनात हवलदार सुग्रीव 50 दिन की छुट्टी पर अपने गांव रोनी हरजीपुर आए थे। गुलमर्ग सेक्टर की सैन्य बटालियन में उनकी मौजूदा तैनाती है। पत्नी, बच्चे सहित पूरा परिवार गांव में रहता है। परिजनों के बीच छुट्टी बिताने और मकान में निर्माण कार्य के लिए करीब 20 दिन पहले गांव आए थे।
इसी बीच आतंकी घटना के बाद सीमा पर तनाव बढ़ा तो तमाम फौजियों की छुट्टी निरस्त कर वापस बुला लिया गया। इसी वजह से उन्हें सिर्फ 18 दिन परिवार के साथ बिताने का मौका मिला। कॉल आते ही दो दिन पहले राष्ट्र सुरक्षा के लिए ड्यूटी पर रवाना हो गए।
प्रधान विनोद पुंडीर का कहना है उन्होंने लंबे समय सरहद पर सेना में रहते हुए सेवाएं दी है। एक सैनिक के जीवन हरपल राष्ट्र सुरक्षा को समर्पित रहता है। उसकी आन बान और शान तिरंगा है। उनके लिए दुश्मन से देश सुरक्षा सर्वोपरि है।