{"_id":"686d6b83ca6c8d5da4076065","slug":"the-seventh-sarvakhap-mahapanchayat-will-be-held-in-soram-from-november-16-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-149634-2025-07-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: सोरम में 16 नवंबर से होगी सातवीं सर्वखाप महापंचायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: सोरम में 16 नवंबर से होगी सातवीं सर्वखाप महापंचायत
विज्ञापन
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शाहपुर(मुजफ्फरनगर)। एतिहासिक सोरम गांव में आजादी के बाद सातवीं सर्वखाप महापंचायत 16 से 18 नवंबर तक होगी। भाकियू अध्यक्ष एवं बालियान खाप के चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि समाज सुधार के बिंदुओं पर मंथन किया जाएगा।
वैदिक कन्या इंटर काॅलेज सोरम में आयोजित तैयारी बैठक में सर्वखाप मंत्री सुभाष बालियान ने कहा कि सर्वखाप झंडे के नीचे महापंचायत होगी। देश के सभी दलों, सभी जाति सभी धर्म के लोग आमंत्रित किए जाएंगे। सभी जातियों व खापों के चौधरियों को निमंत्रण भेजा जाएगा। व्यापारी, नौकरीपेशा, किसान, मजदूर, जवानों का सहयोग लेकर आयोजित की जाएगी। समाज के सभी वर्गों के भविष्य के लिए कई महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकते हैं। बालियान खाप चौधरी नरेश टिकैत ने कहा कि आजादी के बाद पहली बार सोरम में 1950 में यहां पहली पंचायत हुई थी, जिसमें समाज सुधार के अनेक निर्णय लिए गए थे। इस बार भी ऐतिहासिक पंचायत होगी, जो इतिहास के पन्नों में दर्ज होकर आने वाली पीढ़ी का मार्गदर्शन करेगी।
पंचायत व्यवस्था की सबसे बड़ी जिम्मेदारी युवा वर्ग के कंधों पर होगी। पंचायत में महिलाओं के साथ-साथ पूरे देश से सभी जातियों , सभी धर्म के लाखों लोगों के आने की संभावना है।
विज्ञापन
सरपंच अमित बालियान, बिजेन्द्र चेयरमैन, रामपाल सिंह, भूपेन्द्र सिंह विकास बालियान, जितेन्द्र बालियान, सोनू काबा, आर्चरी संचालक विपिन बालियान, देशपाल, हरेन्द्र चेयरमैन मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी देवी सिंह और संचालन रामपाल सिंह ने किया।
-- -- -- -- -- -- -- -
इनसेट
बालियान खाप की ओर से खोले जाएंगे भंडारे
शाहपुर। सर्वखाप पंचायत में आने वाले लोगों के खाने की व्यवस्था बालियान खाप चौरासी की ओर से की जाएगी। सोरम के अलावा खाप के अन्य गांव के लोग सहयोग करेंगे। खाप के सर्वसमाज के लोगों की ओर से भोजन की व्यवस्था रहेगी।