फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The self-immolation farmer

वसूली के लिए पहुंचा अमीन, किसान ने आत्मदाह कर दे दी जान

Mon, 26 Sep 2016 03:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Mon, 26 Sep 2016 03:25 PM IST
विज्ञापन
The self-immolation farmer
आर्थिक तंगी में आत्मदाह करने वाला किसान (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मोरना क्षेत्र के गांव कटिया में आर्थिक तंगी से जूझ रहे किसान ने आत्मदाह कर लिया। किसान ने छह साल पूर्व भूमि विकास बैंक से ऋण लिया था। जो अब दोगुना हो चुका है। बृहस्पतिवार को तहसील से राजस्व कर्मचारी उसके घर आरसी लेकर पहुंचे थे। इससे आहत होकर किसान ने यह कदम उठा लिया। घटना के बाद से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन


ककरौली थाना क्षेत्र के गांव कटिया निवासी मनोज (30) पुत्र शीतल के पास छह बीघा जमीन थी। परिजनों के मुताबिक उसने 26 मार्च 2010 में जानसठ स्थित भूमि विकास बैंक से 80 हजार का ऋण लिया था। लेकिन फसल अच्छी न होने के कारण परिवार आर्थिक तंगी से जूझता रहा और बैंक चुकता नहीं हो सका। बृहस्पतिवार को जानसठ तहसील के राजस्व कर्मचारी आरसी लेकर किसान के मकान पर पहुंचे थे। तहसील कर्मचारियों ने बताया था कि उनकी बैंक से आरसी जारी हो चुकी है। तहसील का 10 प्रतिशत सहित उसे अब डेढ़ लाख रुपये चुकाने होंगे। 
विज्ञापन


इसके बाद से मनोज बेहद परेशान हो गया। शुक्रवार को उसने घर के अंदर ही अपने ऊपर केरोसिन छिड़का और आग लगा ली। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया, लेकिन मनोज करीब 70 प्रतिशत झुलस गया। परिजन तुरंत ही उसे जानसठ, मुजफ्फरनगर और गंगदासपुर गांव में उपचार के लिए ले गए, लेकिन शनिवार शाम उसने दम तोड़ दिया। देर शाम परिजनों और ग्रामीणों ने उसका अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मनोज अपने पीछे पत्नी सुनीता सहित तीन बेटी खुशी (9), पलक (7) और कनक (5) को छोड़ गया है। उसके बडे़ भाई ऋषिपाल और जगपाल का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्राम प्रधान तपेंद्र सिंह, जिला पंचायत सदस्य नजर सिंह गुर्जर, जसवीर सिंह, प्रीतम सिंह, राजवीर, वेदराम, महकार, कंवरपाल, रामे मास्टर, जसवेंद्र, देवेंद्र आदि ने एसडीएम से किसान को किसान दुर्घटना बीमा का लाभ दिलाए जाने की मांग की है।


मामले की जांच कराएंगे : एसडीएम
एसडीएम उमेश मिश्रा का कहना है कि मामले की जांच कराई जाएगी। आरसी किसने और कब जारी की है, इस संबंध में संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों से जानकारी ली जा रही है। पात्रता के आधार पर नियमानुसार किसान दुर्घटना बीमा सहायता राशि दिलाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed