फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Meerut News ›   Muzaffarnagar News: The security system of the city will remain vigilant since morning

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दौरे को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम, कई रूटों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित, जानें पूरा कार्यक्रम

Mon, 17 May 2021 10:14 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मेरठ Published by: मेरठ ब्यूरो Updated Mon, 17 May 2021 10:14 AM IST
सार

सीएम योगी के दौरे को लेकर मुजफ्फरनगर जिले में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। शहर में आज 10 बजे के बाद से कई रूटों पर आवागमन प्रतिबंधित कर दिया गया है। पुलिस-प्रशासन ने सीएम दौरे को लेकर इस तरह व्यवस्था बनाई है। 

विज्ञापन
Muzaffarnagar News: The security system of the city will remain vigilant since morning
सीएम योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रस्तावित दौरे को लेकर मुजफ्फरनगर में पुलिस-प्रशासन पूरी तरह अलर्ट हो गया है। शहर में आज सुबह से व्यवस्था चाक-चौबंद है, जबकि सीएम के आगमन के समय संबंधित मार्गों पर आवागमन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

विज्ञापन


सीएम योगी आज कोरोना संक्रमण की स्थिति की समीक्षा करने जनपद में आ रहे हैं। सुबह 11 बजे उनका हेलिकॉप्टर पुलिस लाइन स्थित मैदान में उतरेगा। सीएम कलक्ट्रेट में बनाए गए इंटीग्रेडिड कोविड कंट्रोल रूम का निरीक्षण करेंगे। वहीं जिला पंचायत की सभागार में अफसरों की बैठक लेने के बाद वे मीडिया को ब्रीफ करेंगे। इसके बाद किसी एक गांव का निरीक्षण करेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर जिले में सुबह से ही सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं। सुबह दस बजे के बाद से शहर की सड़कों पर सभी प्रकार की आवाजाही पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दी गई है।
विज्ञापन


हैलीपेड पर की गई साफ सफाई
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के जनपद आगमन के मद्देनजर रविवार को दिनभर पुलिस लाइन में साफ-सफाई चलती रही। सभी बिल्डिंगों पर रंगाई-पुताई के साथ ही मैदान में स्थित हैलीपेड को भी दुरुस्त किया गया। हेलीपेड पर उग आई घास को भी काटकर पूरी तरह से साफ कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


अगवानी की रिहर्सल की गई
पुलिस लाइन स्थित मैदान में सोमवार को प्रस्तावित मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर उनकी अगवानी की रिहर्सल भी की गई। इस दौरान पुलिस विभाग के साथ ही प्रशासनिक अफसर भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री के पुलिस लाइन के निरीक्षण की आशंका के चलते पूरी तरह साफ-सफाई भी कर दी गई है।


एसएसपी अभिषेक यादव का कहना है कि शहर में कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है, इसलिए मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर रूट डायवर्जन संबंधी इंतजाम नहीं किए गए हैं। उनके आगमन के समय संबंधित क्षेत्र में किसी की आवाजाही नहीं होगी, इसके निर्देश दिए जा चुके हैं। केवल मान्य लोगों को ही संबंधित मार्ग पर आने-जाने और मुख्यमंत्री तक पहुंचने की अनुमति मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed