{"_id":"6a9c1b367f17efd1fa0206ea","slug":"the-sdm-initiated-an-inquiry-into-the-school-muzaffarnagar-news-c-29-1-ktl1001-179945-2026-09-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: एसडीएम ने शुरू कराई विद्यालय की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: एसडीएम ने शुरू कराई विद्यालय की जांच
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। गांव कढ़ली में मानकों के विपरीत संचालित किए जा रहे विद्यालय के संचालकों के खिलाफ एसडीएम को शिकायत दी है। इस मामले में एक बार से फिर जांच शुरू कराई गई है।
थाना फलावदा के गांव गुडम निवासी अंकित कुमार ने संपूर्ण समाधान दिवस में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि गांव कढ़ली में मानक पूरे किए बिना विद्यालय संचालित किया जा रहा है। इस मामले पूर्व में की गई शिकायत पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मौके पर पहुंच कर विद्यालय को बंद करा दिया था।
शिकायतकर्ता का कहना था कि विद्यालय को लेकर उन्होंने सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी। खंड शिक्षा अधिकारी ने पांच माह बाद लिखित जानकारी भेजी। जबकि वह भी गलत जानकारी दी गई।
विज्ञापन
एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्रा ने बताया कि विद्यालय की जांच के लिए नायब तहसीलदार तथा खंड शिक्षा अधिकारी को अधिकृत किया गया है। दोनों अधिकारियों ने विद्यालय की जांच पड़ताल की। वहीं, खंड शिक्षा अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि बिना मान्यता चल रहे विद्यालय को उन्होंने पूर्व में बंद करा दिया था।
अब उन्होंने जांच की तो पाया कि करीब एक माह पूर्व कक्षा एक से पांच तक बीएसए कार्यालय से विद्यालय को मान्यता मिल गई है। विद्यालय कक्षा पांच से अधिक चलता मिला तो उसको बंद करा दिया जाएगा। जांच अभी की जा रही है।