{"_id":"66887a1934ae6fdbeb033f95","slug":"the-screams-of-the-injured-were-heard-far-away-the-accident-happened-due-to-a-nap-muzaffarnagar-news-c-29-1-smrt1037-125566-2024-07-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: दूर तक सुनाई दी घायलों की चीख, नींद की झपकी से हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: दूर तक सुनाई दी घायलों की चीख, नींद की झपकी से हुआ हादसा
Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
Updated Sat, 06 Jul 2024 04:26 AM IST
विज्ञापन
पुरकाजी। दिन निकलते ही हाईवे पर हुए हादसे के दौरान घायलों की चीख पुकार दूर तक सुनाई दी। जिसे सुनकर उधर से गुजरने वाले राहगीर व वाहनों में जा रहे लोग रुक गए। सुबह घूमने के लिए निकले भी मौके पर पहुंचे। हादसे को देख कर वह दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकालने में जुट गए। मशक्कत कर घायलों को बाहर निकाला गया। ट्रैवल्स गाड़ी में 15 लोग सवार थे। सभी घायल थे। सूचना देने पर पुरकाजी पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायल को उपचार के लिए भेजा। पुलिस का मानना है कि यह हादसा चालक को नींद की झपकी आने से हुआ है।
- शाम तक शव लेने नहीं पहुंचे परिजन
पुरकाजी। पुलिस ने बालक सहित मृतक दोनों लोगों के शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। शाम तक परिजन शव लेने नहीं पहुंचे थे। पुलिस का कहना है कि परिजन अभी नहीं आए हैं। उधर मृतक रमन के पिता संजय और मां रजनी व बहन देवांशी मेरठ के एक प्राइवेट अस्पताल में जिंदगी और मौत से जूझ रहे हैं।
- बिलख बिलख कर रोने लगे रमन के दादा
पुरकाजी। मृतक बच्चे के दादा धर्मपाल को जैसे ही अपने पौत्र की मौत की जानकारी मिली। तो वह बिलख-बिलख कर रोने लगे। परिवार के ही विकास कुमार ने बताया कि धर्मपाल अपने पुत्र सन्नी की मौत से बहुत ही दुःखी थे। अब सन्नी की अस्थियां लेकर जाने के दौरान हुए हादसे में पौत्र रमन की मौत से वह परेशान हो गए। वह बेहद गमजदा हैं। वह सन्नी की अस्थि विसर्जित करने गए हैं।