फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The school will not tamper stopped daughters

छेड़छाड़ न रुकी तो बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे

Sat, 19 Mar 2016 12:30 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला, मुजफ्फरनगर Updated Sat, 19 Mar 2016 12:30 AM IST
विज्ञापन
The school will not tamper stopped daughters
crime - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान ने विधायक कपिलदेव अग्रवाल के साथ नया बांस पहुंचकर छात्रा के परिजनों से मिले। कहा कि छेड़छाड़ नहीं रुकी तो बेटियों को स्कूल नहीं भेजेंगे और स्कूल-कॉलेज भी बंद करा देंगे। उन्होंने फोन पर डीजीपी से बात कर लाठीचार्ज के लिए दोषी एसपी सिटी को हटाए जाने की मांग की।
विज्ञापन


केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ. बालियान शुक्रवार सुबह दिल्ली से शहर पहुंचे। विधायक कपिलदेव अग्रवाल के साथ वे नया बांस पहुंचे। कश्यप धर्मशाला में उन्होंने पीड़ित परिवार से मिलकर वारदात की जानकारी ली। महिलाओं ने पुलिस द्वारा लाठीचार्ज किए जाने पर आक्रोश जताया। मंत्री ने कहा कि शहर हमारा है, हम शांति चाहते हैं। पूरे मामले में पुलिस प्रशासन दोषी है। उधर, देर शाम मंत्री ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने इस प्रकरण में प्रदेश के डीजीपी जाविद अहमद से बात की है। एसपी सिटी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए कहा है।
विज्ञापन


भाजपा नेताओं की डीआईजी ने सुनी
मुजफ्फरनगर। नया बांस प्रकरण को लेकर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री डॉ संजीव बालियान और विधायक कपिलदेव अग्रवाल ने डीआईजी एके राघव से मुलाकात की और मामले में कार्रवाई की मांग की। सिंचाई विभाग के डाक बंगले पर केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री बालियान, सदर विधायक और भाजपा जिलाध्यक्ष सतपाल पाल की डीआईजी से मुलाकात हुई। भाजपाइयों ने डीआईजी को पूरे मामले से अवगत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधायक कपिलदेव ने बताया कि एसपी सिटी ने बेकसूर कार्यकर्ताओं और महिलाओं पर लाठियां बरसाईं। भाजपा नेताओं की मांग थी कि इस मामले की किसी आला अधिकारी से जांच कराई जाए। डीआईजी ने मामले की उच्च स्तरीय जांच कराए जाने का आश्वासन दिया।

छेड़छाड़ से न जोड़ें हर मामला : मुफ्ति
मुजफ्फरनगर। राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य मुफ्ति जुल्फिकार ने प्रेस को दिए बयान में कहा कि जिले को फिर से बर्बाद करने की कोशिश की जा रही है। हर मामले को छेड़छाड़ से जोड़कर माहौल खराब किया जा रहा है। किसी एक व्यक्ति की गलती की सजा पूरे समाज को नहीं दी जानी चाहिए।


मुफ्ति ने कहा कि डॉ संजीव बालियान बड़े नेता हैं, उन्हें हर मामले में हस्तक्षेप नहीं करना चाहिए। प्रशासन दोनों समुदाय के लोगों की कमेटी गठित करे और ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए भी मुकम्मल इंतजाम किए जाएं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed