फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The ruling and opposition parties made a noise

सत्तापक्ष और विपक्षी दलों ने सुर में सुर मिलाया

Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2020 11:58 PM IST
विज्ञापन
The ruling and opposition parties made a noise
मुजफ्फरनगर : मोरना में मृतक दवा विक्रेता के भाई जगमोहन रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी को घटना के बारे - फोटो : KHATAULI
सत्तापक्ष और विपक्षी दलों ने सुर में सुर मिलाया
विज्ञापन

मोरना (मुजफ्फरनगर)। दवा विक्रेता अनुज कर्णवाल की हत्या ने सत्ता पक्ष व विपक्ष को जनपद में पहली बार एक साथ एक ही पाले में खड़ा कर दिया है। सबके निशाने पर पुलिस-प्रशासन व उनकी कार्यशैली हैं। यह पहली बार है जब पक्ष-विपक्ष पुलिस-प्रशासन के खिलाफ एक सुर से बोल रहा है। वारदात के तीसरे दिन भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी न होने के साथ ही अब तक डीएम सेल्वा कुमारी जे व एसएसपी अभिषेक यादव का घटनास्थल पर न पहुंचना सबको साल रहा है। वहीं, भाजपा नेताओं ने तो एक कदम आगे बढ़ते हुए अब खुलकर प्रशासन के खिलाफ बोलते हुए दो दिन के अंदर हत्याकांड का खुलासा न होने पर डीएम-एसएसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन की चेतावनी तक दे डाली।
पुलिस की जेब में रहते हैं बदमाश : मुखिया गुर्जर
भाजपा नेता मुखिया गुर्जर रविवार को पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे, जहां उन्होंने पुलिस-प्रशासन को आड़े हाथों लिया। मुखिया गुर्जर ने साफ लफ्जों में कहा कि बदमाश पुलिस की जेब में रहते हैं। डीएम-एसएसपी पूरी तरह संवेदनहीन हो चुके हैं, जिनके पास पीड़ित परिवार को सांत्वना देने तक का समय नहीं है। कानून व्यवस्था पूरी तरह चरमरा चुकी है, जिससे व्यापारी असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। यदि दो दिन में घटना का खुलासा नहीं हुआ तो पीड़ित परिवार के साथ डीएम-एसएसपी दफ्तर पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

- बदमाश नहीं मिले तो नपेंगे पुलिसकर्मी
भाजपा नेता यशपाल पंवार ने कहा कि बदमाशों को पुलिस जल्द गिरफ्तार नहीं करती तो पुलिसकर्मियों को भी यहां से जाना पड़ेगा। दवा विक्रेता की हत्या के आरोपियों को किसी कीमत पर नहीं बख्शा जाएगा। पुलिस अफसरों को यह जान लेना चाहिए कि प्रदेश सरकार लापरवाह अफसरों के खिलाफ भी कार्रवाई से नहीं हिचकती। यदि बदमाश नहीं पकड़े जाते तो इनका नपना भी तय है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित परिवार के लिए मांगा इंसाफ
रालोद जिलाध्यक्ष अजीत राठी ने कहा कि पीड़ित परिवार सुरक्षा के मद्देनजर कस्बे से पलायन करने पर विवश है। खौफ के माहौल में रह रहे परिवार को सांत्वना देने के लिए तीन दिन बाद भी जिले के कप्तान उनके पास तक नहीं पहुंचे, इसलिए वे पुलिस का विरोध करते हैं। दुख से गुजर रहे परिवार को न्याय न मिला, तो इससे बड़ी नाइंसाफी नहीं हो सकती। पीड़ित परिवार को हर हाल में इंसाफ मिलना चाहिए।
- भय उत्पन्न करने के लिए की गई हत्या
सदर ब्लॉक प्रमुख अमित पंवार ने कहा कि मोरना में दवा विक्रेता की हत्या सरेआम भय उत्पन्न करने के लिए की गई है। जनपद पुलिस की तमाम मुस्तैदी और कानून व्यवस्था पर बदमाशों ने आतंक की चोट की है, जिसके लिए उनका एनकाउंटर कर पुलिस को दवा विक्रेता को सच्ची श्रद्धांजलि देनी चाहिए।
अनुज के परिवार को मिले 50 लाख की आर्थिक सहायता
मुजफ्फरनगर केमिस्ट एंड ड्रगिस्ट एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष सुभाष चौहान ने कहा कि कोरोना काल में दवा विक्रताओं ने जान की बाजी लगाकर समाज व पुलिस-प्रशासन की सेवा की है। अब पुलिस-प्रशासन को दवा विक्रेता को न्याय दिलाना चाहिए। दवा विक्रेता की दोनों बेटियों को 25-25 लाख की आर्थिक सहायता दी जानी चाहिए। राकेश जुनेजा, सचिन त्यागी, संजय गुप्ता, संजीव वर्मा, प्रमोद मित्तल आदि मौजूद रहे।

विधायक विक्रम सैनी को लिया आड़े हाथ
मोरना। खतौली विधायक विक्रम सैनी को रविवार को पीड़ित परिवार का आक्रोश झेलना पड़ा। पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे विधायक के समक्ष परिजनों ने स्पष्ट कहा कि भाजपा राज में ही बदमाशों ने समर्पित कार्यकर्ता की हत्या कर दी, लेकिन पुलिस अब तक हत्यारों को पकड़ नहीं पाई। इस पर विधायक ने जल्द ही हत्यारोपियों को उनके अंजाम तक पहुंचाए जाने का आश्वासन दिया।

मुजफ्फरनगर : मोरना में पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहते भाजपा नेता मुखिया गुर?

मुजफ्फरनगर : मोरना में पुलिस से घटना का जल्द से जल्द खुलासा करने के लिए कहते भाजपा नेता मुखिया गुर?- फोटो : KHATAULI

2-जानसठ के गांव वाजिदपुर कव्वाली निवासी पूर्व प्रधान बिजेंद्र काकरान।

2-जानसठ के गांव वाजिदपुर कव्वाली निवासी पूर्व प्रधान बिजेंद्र काकरान।- फोटो : KHATAULI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed