फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rules do not bother

कैसा जागरूकता माह, नियमों की नहीं फिक्र        

Wed, 09 Nov 2016 12:36 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर Updated Wed, 09 Nov 2016 12:36 AM IST
विज्ञापन
The rules do not bother
पुलिस के सामने से गुजरते वाहन चालक। - फोटो : अमर उजाला
ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन यातायात जागरूकता माह में भी नहीं रुक पाया। सड़कों पर धड़ल्ले से ट्रिपल राइडिंग की जा रही है। शहर में बिना हेलमेट के बाइकें फर्राटे से दौड़ रही हैं। कस्बों के सड़क मार्गों पर डग्गामारी निरंकुश हो चुकी है। यह कैसा जागरूकता अभियान है, वाहन चालक मनमानी का रवैया अपनाए हैं।  
विज्ञापन

          
प्रदेश में यातायात नियमों के पालन के लिए नवंबर माह में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। ट्रैफिक विभाग में कर्मचारियों का पहले से टोटा है, जबकि वाहनों की संख्या हर दिन बढ़ती जा रही है। शहर में महावीर चौक पर यातायात पुलिस की सक्रियता है, मगर अन्य चौराहों पर उप निरीक्षक और ट्रैफिक सिपाही कुछ समय के लिए ही दिखाई देते हैं।
विज्ञापन


मीनाक्षी चौक, शिवचौक, प्रकाश चौक, अस्पताल तिराहा, हनुमान चौक, गांधी कालोनी चौक, मालवीय चौक शहर के व्यस्त चौराहे हैं। पुलिस होमगार्डों के दम पर ट्रैफिक संतुलन कर रही है। डीएम डीके सिंह और एसएसपी बबलू कुमार ने यातायात जागरूकता माह का आगाज किया था। अभियान केवल रस्म अदायगी बन गया है। नगर की सड़कों पर पुलिस की आंखों के सामने ट्रिपल राइडिंग हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सड़कों पर गलत लेन में चलना, गति सीमा से तेज वाहन चलाना, बाइक पर मोबाइल फोन से बात करना, कारों में सीट बेल्ट के बिना ड्राइविंग करना आदि के प्रति कोई जागरूकता नहीं है। ट्रैफिक के नियमों की खुल्लम खुल्ला अवहेलना हो रही है। डग्गामार वाहनों पर भी एआरटीओ और पुलिस विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है।

जिला चिकित्सालय से पुरकाजी और रुड़की तक, महावीर चौक से खतौली तथा शामली रोड से शाहपुर-बुढाना तक दिनभर डग्गामार गाड़ियों में रेलमपेल है। प्रदेश सरकार को राजस्व की हानि भी है। फिलहाल यातायात माह में भी नियमों का पालन होता दिखाई नहीं दे रहा।            
    
मार्केट की अनुमति,  सड़कों पर पार्किंग            
मुजफ्फरनगर। शहर में वाहनों की पार्किंग समस्या बन चुकी है। एमडीए ने मार्केट बनाने की अनुमतियां तो दी, लेकिन पार्किंग स्थल की जरूरत पर गौर नहीं किया। लाजपत राय चौक पर निर्माणाधीन भूमि में दुकानें बनने लगी हैं, लेकिन मार्केट की पार्किंग सड़क पर रहेगी।

कोर्ट रोड से महावीर चौक, शिव चौक, अंसारी रोड, टाऊन हाल रोड पर सबसे ज्यादा कारों और बाइकों की पार्किंग से जाम लगता है। जाम की असली समस्या ई-रिक्शा ने भी खड़ी की है। ई-रिक्शा के लिए निर्धारित सड़क मार्गों पर संचालन तय होना चाहिए, ताकि लोग इधर से उधर आसानी से जा सके। अतिक्रमण अभियान के अंतर्गत प्रशासन ने व्यस्त मार्गों से वाहन हटवाएं, लेकिन यह व्यवस्था जल्द ही टूट जाती है।             


प्रयास से बढ़ेगी जागरूकता : यादव            
मुजफ्फरनगर। एसपी ट्रैफिक डॉ कृष्ण गोपाल यादव ने कहा कि यातयात नियमों के लिए नागरिकों को जागरुक किया जा रहा है। शिक्षण संस्थाओं और पब्लिक स्कूलों में युवाओं को बाइक और कार चलाने के नियमों की जानकारी दी गई है। स्लोगन और पंपलेट भी बांटे गए है। ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य कागजों की जांच बढाई गई है। प्रयास के परिणाम भी जल्द दिखाई देंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed