{"_id":"5793be3e4f1c1b4032c4ba25","slug":"the-ruckus-hopes","type":"story","status":"publish","title_hn":"आशाओं ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आशाओं ने किया हंगामा
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, मुजफ्फरनगर
Updated Sun, 24 Jul 2016 12:28 AM IST
विज्ञापन
revel
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चरथावल। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एक अधिकारी के खिलाफ आशाओं ने हंगामा किया। गुस्साई आशाओं ने सीएचसी में पहुंचे अधिकारी का घेराव किया।
आरोप है कि अधिकारी ने आशा से संगिनी बनवाने के नाम पर मोटी रकम ऐंठ रखी है। ब्लॉक में तैनात आशाओं ने शनिवार को सीएचसी में तैनात एक अधिकारी के खिलाफ जमकर हंगामा किया। आरोप लगाया कि कई आशाओं को प्रमोशन दिलाने के नाम पर 40-40 हजार रुपये ऐंठे गए हैं। लेकिन कई माह गुजरने के बाद भी आशाओं को आज तक संगिनी के पद पर प्रमोशन नहीं मिल पाया। बताया गया कि इस अफसर का तबादला गैर जनपद में हो गया है।
हालांकि अभी तक उन्होंने चरथावल सीएचसी से चार्ज नहीं छोड़ा है। शनिवार को कुछ देर के लिए वह जब सीएचसी आए तो आशाओं ने उन्हें घेर लिया। उसके बाद उनसे रुपयों की मांग की, लेकिन मौका देखकर वह मौके से चंपत हो गए।
गुस्साई आशा कार्यकत्री मंजू त्यागी न्यामू, मीनाक्षी कसियारा, कुंता कछौली और सुमन गुनियाजुड्डी ने आरोपी अधिकारी के खिलाफ थाना प्रभारी और केंद्र प्रभारी को शिकायती पत्र दिया। सीएचसी प्रभारी डॉ अशोक कटारिया ने बताया कि स्वास्थ्य शिक्षा अधिकारी के खिलाफ शिकायत मिली है, इसकी जांच कराई जा रही है।