{"_id":"5ea0732d8ebc3e90322f220b","slug":"the-role-of-traders-is-no-less-than-a-warrior-muzaffarnagar-news-mrt4787872151","type":"story","status":"publish","title_hn":"व्यापारी कोरोना योद्घा से कम नहीं: तायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
व्यापारी कोरोना योद्घा से कम नहीं: तायल
विज्ञापन
व्यापारियों की भूमिका किसी योद्धा से कम नहीं : तायल
मुजफ्फरनगर। भाजपा व्यापार प्रकोष्ठ के क्षेत्रीय सहसंयोजक श्रीमोहन तायल ने कहा कि इस महामारी के दौर में व्यापारी वर्ग की भूमिका भी किसी कोरोना योद्धा से कम नही है। बाधाओं के बीच भी जरूरी चीजों की सप्लाई में जुटे हैं।
भाजपा नेता श्रीमोहन तायल ने कहा कि कोरोना वायरस ने देश की प्रगति पर ब्रेक लगा दिया है। इस महामारी से सब प्रभावित हुए हैं। कोई दुकान, शोरूम से लेकर मल्टीप्लेक्स हो या दुपहिया वाहन से लेकर हवाई जहाज तक व्यापार जगत पर इसका काफी प्रभाव पड़ा है। हमारे व्यापारी भी पुलिस, चिकित्सा और पैरामेडिकल सेवाओं के समकक्ष कोरोना वारियर्स ही है। उन्होंने कहा कि वर्तमान में लॉकडाउन अवधि में कई बाधाओं और कठिनाइयों का सामना करने के बावजूद पूरे देश में आवश्यक वस्तुओं की आपूर्ति सुचारु बनाए रखने में देश भर के व्यापारियों का योगदान बहुत बड़ी राष्ट्र सेवा है। केंद्र व प्रदेश की अपनी दोनों सरकारों को व्यापारी की रक्षा करनी चाहिए। उद्यमियों के लिये जीएसटी में आगामी एक साल तक भारी छूट, इनकम टैक्स में कम से कम पांच प्रतिशत की छूट के साथ साथ व्यापारियों को ईजी लोन की सीमा बढ़ाएं।