फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The robbery by taking the young man hostage on the highway

हाईवे पर युवक को बंधक बनाकर की लूटपा

Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
The robbery by taking the young man hostage on the highway
हाईवे पर युवक को बंधक बनाकर की लूटपाट
विज्ञापन

देवबंद (सहारनपुर)। स्टेट हाईवे-59 पर बाइक सवार बदमाशों ने एक युवक को बंधक बनाकर मारपीट करते हुए उसके साथ लूटपाट की। बदमाशों ने जेब में नगदी नहीं मिलने पर गूगल-पे से हजारों रुपये ट्रांसफर कराए और मोबाइल व पर्स लूटकर फरार हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस मामले की जांच कर रही है।

देवबंद रिश्तेदारी में आया जगदेई गांव निवासी सुमित कुमार बुधवार की देर रात बाइक द्वारा घर लौट रहा था। जब वह हाईवे स्थित साखन नहर के समीप पहुंचा तो ईंट भट्ठे के पास पीछे से आए बाइक पर सवार तीन बदमाशों ने टक्कर मारकर उसकी बाइक को गिरा दिया। जिसमें सुमित घायल हो गया। इस बीच बदमाशों ने उसे दबोच लिया और हाथ बांधकर उसे एक खेत में ले गए। जहां उसके साथ मारपीट की गई। पीड़ित सुमित के मुताबिक बदमाशों ने चाकू की नोंक पर उससे गूगल-पे एप्लीकेशन से उसके खाते से करीब 30 हजार 200 रुपये ट्रांसफर कराए और बाद में वह उससे पर्स और मोबाइल लूटकर फरार हो गए। पर्स में डेढ़ हजार की नगदी के अलावा आधार व पैन कार्ड रखा था। सुमित ने तहरीर देकर कार्रवाई करने की गुहार लगाई है। इंस्पेक्टर प्रभाकर कैंतुरा का कहना है कि बदमाशों की तलाश में कई टीमों को लगाया गया है। जल्द ही खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed