{"_id":"5eefa0e88ebc3e431836ced1","slug":"the-rain-made-the-weather-pleasant-muzaffarnagar-news-mrt487536940","type":"story","status":"publish","title_hn":"बारिश ने मौसम को बनाया सुहावना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बारिश ने मौसम को बनाया सुहावना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बारिश ने मौसम को बनाया सुहावना
मुजफ्फरनगर। बारिश से मौसम यहां सुहावना हो गया है। पूरे दिन आकाश में छाए रहे बादलों के कारण गर्मी से लोगों को निजात मिली रही। बारिश के कारण यहां पारा भी लुढ़क कर नीचे आ गया है।
जिले में दूसरे दिन लगातार बारिश हुई। बारिश से यहां लोगों को गर्मी से काफी राहत मिली है। बारिश के साथ ही रविवार को पूरे दिन आकाश में बादल छाए रहे। सुबह के समय बारिश आने के बाद दिन में बादल रहने से पारा लुढ़ककर नीचे आ गया है। अधिकतम तापमान यहां 32 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। न्यूनतम तापमान जो लगातार 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर चल रहा था, वह अब 21.8 डिग्री सेल्सियस पर आ गया। बारिश भी 20 मिली मीटर रिकार्ड की गई। बारिश से सड़कों पर कीचड़ जरूर दिखाई दिया। कुछ समय के लिए निचले इलाकों में पानी भरा रहा जिससे लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
सुबह के समय आपूर्ति रही बाधित
मुजफ्फरनगर। रविवार सुबह तेज हवा चलने के साथ जैसे ही बारिश शुरू हुई तो बिजली गुल हो गई। शहर के लोगों को बारिश बंद होने के काफी देर बाद ही बिजली मिल पाई। विद्युत आपूर्ति प्रतिदिन बाधित हो रही है। खासकर बारिश के समय पूरे शहर की आपूर्ति बंद कर दी जाती है।