फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The rain has spoiled the streets of the city

बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सड़कों की सूरत

Wed, 08 Jan 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jan 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
The rain has spoiled the streets of the city
शिव चौक पर सीवर पाईप लाईन के कार्य चलते फैला कीचड। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
बारिश ने बिगाड़ दी शहर की सड़कों की सूरत
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। दो दिन से हो रही बारिश ने शहर की सड़कों की सूरत बिगाड़ कर रख दी है। सीवर लाइन बिछाने, नाला निर्माण तथा सड़क निर्माण कार्यों के चलते जहां-तहां कीचड़ फैला हुआ है, साथ ही फिसलन के कारण चलना मुश्किल हो गया है। शिव चौक पर कीचड़ फैलने होने से हालात हद से ज्यादा खराब हो गए हैं। साथ ही घास मंडी रोड एवं रामपुरम समेत अन्य कई कॉलोनियों की सड़कों की हालत बदतर है।

बीते दो दिन से बारिश हो रही है। नगरवासियों के लिए यह बारिश कई मुसीबत भी लेकर आई है। नगर के दक्षिणी क्षेत्र में सीवर लाइन बिछाने का काम चल रहा है। रामपुरम, किदवईनगर में सीवर लाइन बिछाने के लिए सड़कें खोदी गईं थी। बारिश होते ही यहां कीचड़ फैल गया। लोगों को आवागमन में दिक्कत हो रही है। वाहनों के पहियों के साथ कीचड़ मुख्य सड़क तक फैल गया है। शिव चौक, भगत सिंह रोड पर नाले में ह्यूम पाइप डालने का काम चल रहा है। जल निगम ने खोदाई कर दी थी, लेकिन बारिश होते ही सारा कीचड़ सड़क पर फैल गया। शिव चौक के आसपास हालात बेहद खराब हो रहे हैं। पैदल चलना भी मुश्किल हो गया है। रुड़की रोड पर डिवाइडर निर्माण कार्य के चलते पूरी सड़क पर कीचड़ पसरा है। उधर, घास मंडी रोड का भी निर्माण कार्य चल रहा हैं। बारिश के चलते यहां भी स्थिति काफी खराब हो गई है। कीचड़ और जलभराव के चलते यहां से गुजरना मुश्किल हो गया है। यहां पर हर समय ई-रिक्शाओं का जाम लगा रहता है। अंसारी रोड, मोती महल, साकेत, ब्रह्मपुरी, रामपुरी की गलियों में कीचड़ और फिसलन से हालात खराब हैं। यहां के निवासी जैसे-तैसे अपने गंतव्यों तक आ-जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed