फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The railway road will be known as Shri Gurunanak Dev

श्री गुरुनानक देव के नाम से जानी जाएगी रेलवे रोड

Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jan 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
The railway road will be known as Shri Gurunanak Dev
नगरपालिका बोर्ड की बैठक में प्रस्तावों पर चर्चा करते सभासद - फोटो : DEVBAND
देवबंद (सहारनपुर)। नगर का अतिव्यस्त रेलवे रोड अब श्री गुरुनानक देव जी के नाम से जाना जाएगा। सोमवार को नगरपालिका बोर्ड की बैठक में चेयरमैन द्वारा सभासदों के उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए बहुमत के आधार पर सड़क के नामकरण को मंजूरी दे दी गई।
विज्ञापन

नगरपालिका सभागार में चेयरमैन जियाउद्दीन अंसारी की अध्यक्षता में बोर्ड बैठक में सभासद परमजीत कौर ने साहिब श्री गुरुनानक देव के 550वें प्रकाशोत्सव के उपलक्ष्य में एमबीडी चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क का नाम श्री गुरुनानक देव जी के नाम पर रखे जाने का प्रस्ताव रखा, हालांकि इस प्रस्ताव पर सभासद अमजद इलाही ने यह कहकर आपत्ति दर्ज कराई कि वह गुरुनानक देव की सम्मान व आदर करते हैं, लेकिन रेलवे रोड का नामकरण पहले से ही किसी व्यक्ति विशेष के नाम पर हुआ है। इसके बाद पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी ने सभासदों के उक्त प्रस्ताव का समर्थन करते हुए रेलवे रोड सड़क का नामकरण किए जाने का एलान कर दिया। इसके बाद वर्ष 2020 की मेला कमेटी के गठन पर विचार विमर्श किया गया, लेकिन सर्वसम्मति नहीं बन पाने पर कमेटी के गठन के लिए एकल संक्रमणीय मत द्वारा 9 जनवरी को निर्वाचन किया जाना स्वीकार किया गया। नगर के सीमा विस्तार और स्ट्रीट लाइटों पर मीटर लगाने के प्रस्ताव पर सर्वसम्मति नहीं बन पाने के कारण बोर्ड द्वारा खारिज कर दिया गया। इसके साथ ही देवीकुंड मेला ग्राउंड स्थित शहीद स्मारक पार्क व इंदिरा पार्क में सुंदरीकरण तथा ईदगाह परिसर में इंटरलॉकिंग ईंटें लगाए जाने के प्रस्तावों को हरी झंडी दे दी गई। बोर्ड द्वारा थ्री व फोर व्हीलरों, वाहनों के टायर ट्यूब की क्रयदारी, रेहड़ों की मरम्मत आदि कार्यों पर भी सभासदों द्वारा सर्वसम्मति जताई गई है। इस मौके पर ईओ विनोद कुमार, मो. आरिफ, शराफत मलिक, मनोज सिंघल, मो. मुस्तकीम, परमजीत कौर, सुधा गांधी, डा. वाजिद, वरीसा, शबाना, रुखसाना, नौशाद, शान खां, शाहिद हसन, मजाहिर हसन, मो. समीर, राबिया आदि रहे।
विज्ञापन

सड़क नामकरण के प्रस्ताव पर हर्ष जताया
देवबंद। सभासद परमजीत कौर ने बोर्ड बैठक में सुभाष चौक से रेलवे स्टेशन तक सड़क का नाम श्री गुरुनानक देव मार्ग रखे जाने के प्रस्ताव का स्वागत किया है। उन्होंने कहा कि बोर्ड बैठक में उक्त प्रस्ताव पर मोहर लगाना हिंदू-मुस्लिम एकता का परिचय है। सभासद प्रतिनिधि बालेंद्र सिंह ने पालिकाध्यक्ष जियाउद्दीन अंसारी, ईओ विनोद कुमार तथा सभासदों का आभार जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed