फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The railing of the bridge fell in Gangnahar due to the collision of tractor trolley

Muzaffarnagar News: ट्रैक्टर ट्रॉली की टक्कर से पुल की रेलिंग गंगनहर में गिरी

Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 28 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
The railing of the bridge fell in Gangnahar due to the collision of tractor trolley
सठेड़ी गंगनहर पुल पर सोमवार की रात हुआ हादसा
विज्ञापन

गन्ना लेकर शुगर मिल खतौली में डालने जा रहा था किसान
संवाद न्यूज एजेंसी
रतनपुरी। शुगर मिल खतौली में सोमवार की रात गन्ना लेकर जा रही ट्रैक्टर ट्रॉली हिच टूटने से गांव सठेड़ी में गंगनहर पुल की रेलिंग से टकरा गई। हादसे में ईंटों से बनी पुल की रेलिंग का काफी दूर तक का हिस्सा गंगनहर में जा गिरा। इसके साथ-साथ ट्रॉली में लदे 30-35 क्विंटल गन्ने भी गंगनहर में जा गिरे। ट्रैक्टर चालक ने बमुश्किल ट्रैक्टर पर नियंत्रण किया।
गांव सठेड़ी गंगनहर पर बना पुल काफी समय से जर्जर हालत में है। उत्तर प्रदेश राज्य सेतु निगम पुल के बराबर में नए पुल के निर्माण कार्य में जुटा है। मगर, नए पुल का निर्माण कार्य बेहद धीमी चाल से चल रहा है। इसी का नतीजा सोमवार देर रात सामने आया। पुल पर सड़क में बने गहरे गड्ढों के कारण ट्रैक्टर ट्रॉली झटके से रेलिंग से जा टकराई। जिस कारण ईंटों से बनी रेलिंग का एक बड़ा हिस्सा गंगनहर में जा समाया। काफी दूर तक रेलिंग का नामोनिशान नहीं बचा है। ट्रैक्टर चालक ने बमुश्किल ट्रैक्टर पर नियंत्रण किया।
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग के किसी अधिकारी या कर्मचारी ने इस रेलिंग की अभी तक कोई सुध नहीं ली। बता दें कि इस पुल से होकर काफी संख्या में वाहन गुजरते हैं। पुल पर रेलिंग ना होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed