{"_id":"60eb397a8ebc3ecadd63f81b","slug":"the-pyres-of-both-were-burnt-together-in-the-crematorium-muzaffarnagar-news-mrt54692828","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्मशान घाट में दोनों की चिताएं एक साथ जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्मशान घाट में दोनों की चिताएं एक साथ जलीं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। ऋषिकेश (उत्तराखंड) से अंकित विहार निवासी दोनों भाइयों दीपक शर्मा और राजीव शर्मा का शव दोपहर करीब तीन बजे घर पर पहुंचते ही कोहराम मच गया। परिवार के सदस्यों की चीत्कार से लोगों की आंखें नम हो गईं। दोनों की अर्थियां एक साथ उठते ही पूरा माहौल गमगीन हो गया। अंतिम यात्रा में हजारों लोगों ने शिरकत की। नई मंडी के श्मशान घाट में दोनों की चिताएं एक साथ जलते ही लोग फफक फफक कर रो पड़े। मुखाग्नि भाई राहुल ने दी। उधर, गंगा में डूबे युवक आदित्य का अभी तक पता नहीं चल सका है। एसडीआरएफ की टीम युवक के तलाश में जुटी हुई है।
शहर के अंकित विहार निवासी दो सगे भाइयों दीपक शर्मा और राजीव शर्मा की जिला परिषद में दवा की दुकान थी। शनिवार को दोनों ऋषिकेश में गंगा स्नान के दौरान गंगा में डूब गए थे। पानी का बहाव अचानक तेज हो जाने के कारण हादसा हुआ। इनके साथ जिला परिषद मार्केट का ही आदित्य भी डूब गया था। हादसे के बारे में जानकारी मिलते ही सपा के वरिष्ठ नेता राकेश शर्मा परिवार के अन्य सदस्यों एवं मित्रों के साथ ऋषिकेश रवाना हो गए थे। इस बीच दोनों भाइयों का शव कुछ ही दूरी पर एसडीआरएफ की टीम को मिल गया था। रविवार को दोनों का ऋषिकेश एम्स में ही पोस्टमार्टम हुआ। दोनों के शव दोपहर में करीब तीन बजे अंकित विहार पहुंचते ही लोग बिलख पड़े। शाम करीब चार बजे नईमंडी स्थित श्मशान घाट पर गमगीन माहौल में दोनों का अंतिम संस्कार हुआ। नई मंडी श्मशान घाट में अंतिम संस्कार में शामिल होने वालों में राज्यमंत्री कपिलदेव अग्रवाल, जिला पंचायत अध्यक्ष डॉक्टर वीरपाल निर्वाल, पूर्व सांसद राजपाल सैनी, जिलाध्यक्ष सपा प्रमोद त्यागी, जिलाध्यक्ष प्रसपा इलम सिंह गुर्जर, भाजपा जिलाध्यक्ष विजय शुक्ला, कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुबोध शर्मा, पूर्व विधायक अनिल कुमार, गौरव स्वरूप, मुकेश चौधरी, विवेक बालियान आदि सहित काफी लोग मौजूद रहे। उधर, तीसरे युवक शहर के प्रमुख आर्य समाजी गुरुदत्त आर्य के धेवते आदित्य का शव एसडीआरएफ को नहीं मिल पाया है। पुलिस के साथ पूरा परिवार ऋषिकेश में ही शव तलाश करवाने में लगा है।
विवाहित थे तीनों युवक
मुजफ्फरनगर। ऋषिकेश में गंगा में डूबे तीनों युवक विवाहित थे। इनकी मौत से तीनों के परिवार उजड़ गए हैं। दीपक शर्मा का दस साल का बेटा है। राजीव शर्मा का दो साल का बेटा है। मृतक दोनों भाई सपा नेता राकेश शर्मा के साले थे। आदित्य का एक बेटा दस साल और दूसरा चार साल का है। इस हादसे में तीन हंसते खेलते परिवार उजड़ गए।