{"_id":"62fd331467bf0368003fd9ad","slug":"the-process-of-determining-the-booths-in-the-district-started-muzaffarnagar-news-mrt601450752","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में बूथों के निर्धारण की प्रक्रिया शुरू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुजफ्फरनगर। जिले में बूथ निर्धारण को लेकर प्रशासन ने अभियान चला दिया है। चुनाव आयोग के निर्देश पर 80 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। ये अधिकारी बूथों पर जाकर व्यवस्था देख रहे हैं। अब एक बूथ पर 1500 वोट होंगे, जिले में बूथों की संख्या घट जाएगी।
कोरोना महामारी के चलते विधानसभा चुनाव में आयोग ने बूथों की संख्या बढ़ा दी थी। जनपद 2167 बूथ थे। वोटों की संख्या 800 से 1000 तक कर देने से बूथ बढ़कर 2259 हो गए थे। अब स्थिति सामान्य हो गई है तो लोकसभा चुनाव को लेकर बूथ निर्धारण का कार्य प्रारंभ हो गया है। आयोग ने निर्देश दिया है कि एक बूथ पर 1500 वोट होंगे। जिले में 22 अगस्त तक बूथ निर्धारण का कार्य पूरा किया जाना है। बूथ निर्धारण को लेकर डीएम सीबी सिंह ने 80 अधिकारियों की ड्यूटी लगाई है। ये अधिकारी मौके पर जाकर व्यवस्थाओं को देखेंगे। बूथ पर पानी, शौचालय, चारदीवारी आदि को देखा जाएगा। आयोग के निर्देश से एक बार फिर जिले में बूथों की संख्या घट सकती है। 22 अगस्त को स्थिति स्पष्ट होने की संभावना है।
वोटर को दो किमी से अधिक नहीं जाना होगा
जिला सहायक निर्वाचन अधिकारी संजीव कुमार ने बताया कि जिले में 80 अधिकारी बूथ निर्धारण के कार्य में लगाए गए हैं, जो मौके पर पहुंचकर बूथ की व्यवस्थाओं को देख रहे हैं। 1500 वोटों पर एक बूथ बनेगा, दो किमी के अंदर ही बूथ बनेगा।