{"_id":"6703e4439cf3fd50a30ecc93","slug":"the-problem-of-traders-should-be-solved-muzaffarnagar-news-c-29-1-mng1001-131569-2024-10-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Muzaffarnagar News: व्यापारियों की समस्या का होना चाहिए समाधान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Muzaffarnagar News: व्यापारियों की समस्या का होना चाहिए समाधान
विज्ञापन
-उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मुजफ्फरनगर इकाई ने डीएम को लिखा पत्र
फोटो
मुजफ्फरनगर। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल की मुजफ्फरनगर इकाई ने जीएसटी की विभिन्न समस्याओं के लिए डीएम उमेश मिश्रा काे मांगपत्र सौंपा। पूर्व विधायक अशोक कंसल ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समाधान होना चाहिए।
वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष अशोक कंसल और नगराध्यक्ष अजय कुमार सिंघल ने बताया कि व्यापारी बिना कोई वेतन, बिना कोई कमीशन बगैर पेंशन लिए रात-दिन सरकारी खज़ाना भरने का कार्य कर रहा है। अधिकारी और कर्मचारी छोटी-छोटी बातों पर व्यापारियों का दोहन और उत्पीड़न करने के लिए तत्पर रहते हैं।
रेडीमेड गारमेंट पर पांच प्रतिशत का एक ही जीएसटी स्लैब होना चाहिए। व्यापारियों को भी व्यापारी कोटा बनाकर, राज्य सभा, विधान परिषद, पार्षद बनाया जाना चाहिए। श्याम सिंह सैनी, प्रवीण खेड़ा, अमित मित्तल, पंकज शर्मा, दिनेश बसंल, अशोक छाबड़ा, अनिल तायल, रामपाल, अलका शर्मा मौजूद रहीं। ब्यूरो