{"_id":"631f805470fbb04836152b32","slug":"the-princes-objected-to-the-extension-of-the-border-muzaffarnagar-news-mrt6050000149","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा विस्तार पर प्रधानों ने जताया एतराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा विस्तार पर प्रधानों ने जताया एतराज
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा विस्तार पर प्रधानों ने जताया एतराज
मुजफ्फरनगर। शासन द्वारा नगर पालिका का सीमा विस्तार करने के लिए अधिसूचना जारी करने के बाद प्रस्तावित क्षेत्रफल के रूप में शामिल किए गए गांवों के प्रधानों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर शासन की इस प्रक्रिया को गांव के हितों के विपरीत बताते हुए एतराज जताया है। ग्राम प्रधानों द्वारा आपत्ति दर्ज की गई और एक ज्ञापन प्रमुख सचिव के नाम डीएम चंद्र भूषण सिंह को दिया गया।
प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष सतीश बालियान ने बताया कि नगर पालिका परिषद का यह सीमा विस्तार प्रस्तावित गांव के निवासियों के लिए शारीरिक मानसिक एवं आर्थिक रूप से गंभीर पीड़ा लेकर आया है। सीमा विस्तार होने के कारण खेती खत्म होगी और शहर के आसपास नजर आने वाली हरियाली नष्ट होने से चुनौती बनेगी। ग्राम प्रधानों ने इस बात पर भी अपनी आपत्ति दर्ज कराई है कि इस सीमा विस्तार में शहरी क्षेत्र से बिल्कुल सटे हुए गांव मिमलाना, न्याजुपुरा, नसीरपुर, बझेड़ी आदि को छोड़ दिया गया है, जबकि करीब 10 किलोमीटर तक की दूरी के गांव वहलना, मीरापुर आदि को शामिल किया गया है। प्रधानों ने कहा कि नगरपालिका के सीमा विस्तार के लिए ग्रामीणों को भी अपनी बात रखने का समय दिया जाना चाहिए। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान मेहताब, ग्राम प्रधान पूनम देवी, ग्राम प्रधान कूकड़ा मेहरउद्दीन, ग्राम प्रधान बीबीपुर आदि मौजूद रहे।