{"_id":"61c8bbc74ce02b55c42c23f7","slug":"the-pride-of-baghpat-and-archana-of-kaushambi-threw-the-spear-farthest-muzaffarnagar-news-mrt570844620","type":"story","status":"publish","title_hn":"बागपत के गौरव और कौशांबी की अर्चना ने सबसे दूर फेंका भाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बागपत के गौरव और कौशांबी की अर्चना ने सबसे दूर फेंका भाला
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में 400 मीटर दौड में प्रतिभाग करते खिलाडी।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
मुजफ्फरनगर। चौथी यूपी स्टेट यूथ एथलेटिक्स चैंपियनशिप में खिलाड़ियों ने दमखम दिखाया। पुरुष वर्ग में बागपत के गौरव कुमार ने 67.43 मीटर और महिला वर्ग में कौशांबी की अर्चना यादव ने 45.13 मीटर भाला फेंककर प्रथम स्थान हासिल किया। सोमवार को समापन समारोह होगा। खेलों का उद्घाटन एसएसपी अभिषेक यादव ने किया। विभिन्न जिलों से आए खिलाड़ियों ने शपथ ली। एथलीट सन्नी कुमार ने शपथ दिलाई।
यूपी एथलेटिक्स एसोसिएशन की ओर से चौधरी चरण सिंह स्पोर्ट्स स्टेडियम में रविवार को खेल आरंभ हुए। सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि पुरुष वर्ग की 100 मीटर दौड़ में हाथरस के जतिन चौधरी प्रथम, मुजफ्फरनगर के आकाश चौधरी द्वितीय और आगरा के ओमकार तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग में गौतमबुद्धनगर की शिवानी सैनी प्रथम, आगरा की निधि द्वितीय और हाथरस की अर्चना तीसरे स्थान पर रही।
अंडर-18 पुरुष वर्ग की 15 सौ मीटर दौड़ में अलीगढ़ के विकास ने प्रथम, मिर्जापुर के आलोक यादव ने द्वितीय, बुलंदशहर के दुष्यंत कुमार ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में वाराणसी की आंचल चौहान प्रथम, गौतमबुद्ध नगर की तनु द्वितीय और भदौही की पुष्पा यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
विज्ञापन
अंडर-18 महिला वर्ग की शॉटपुट में मेरठ की विधि प्रथम, मथुरा की नेहा द्वितीय और अमरोहा की झलक तीसरे स्थान पर रही। पुरुष वर्ग में संभल के अनुराग प्रथम, वाराणसी के आकाश यादव द्वितीय और कौशांबी के अमन ने तीसरा स्थान हासिल किया।
अंडर-18 पुरुषों की लंबी कूद में इटावा के चंद्रशेखर ने प्रथम, आगरा के लव ने द्वितीय, नितिन पाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग की लंबी कूद में लखनऊ की मीनाक्षी कुमारी ने प्रथम, मुरादाबाद की सोनिया ने द्वितीय और सहारनपुर की सीमा ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की चार सौ मीटर दौड़ में सहारनपुर के विजय कश्यप प्रथम, मेरठ के सचिन ने द्वितीय और विनीत ने तीसरा स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में अमेठी की रिंकी पाल प्रथम, वाराणसी की प्रियंका सरोज द्वितीय और मेरठ की तन्वी मलिक तीसरे स्थान पर रही।
महिला वर्ग की भाला फेंक में कौशांबी की अर्चना यादव प्रथम, प्रतापगढ़ की प्रतीक्षा पटेल ने द्वितीय और आगरा की अनुष्का सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया। पुरुष वर्ग में बागपत के गौरव कुमार ने प्रथम, हाथरस के कुलदीप ने द्वितीय और भदौही के सनोज यादव ने तीसरा स्थान हासिल किया।
पुरुष वर्ग की ऊंची कूद में मेरठ के अभिषेक ने प्रथम स्थान हासिल किया। महिला वर्ग में सहारनपुर की सीमा पहले स्थान पर रही।
महिला वर्ग की बाधा दौड़ में शामली की दीपा प्रथम, वाराणसी की अरूषि द्वितीय रहीं। पुरुष वर्ग में यूपी स्पोर्ट्स स्कूल के शिवम सिंह ने प्रथम, गोरखपुर के अरविंद गुप्ता द्वितीय और लखनऊ के अरिन सिंह तीसरे स्थान पर रही। संत कुमार, रवि राणा, संजीव बालियान मौजूद रहे।
49 जिलों के 771 खिलाड़ी दिखा रहे दमखम
सीओ सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 49 जिलों के 771 महिला पुरुष खिलाड़ी प्रतियोगिता में दमखम दिखा रहे हैं। 17 इवेंट में खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। समापन समारोह में डीएम चंद्रभूषण सिंह मुख्य अतिथि होंगे।

मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में1500 मीटर दौड के विजेता को मेडल देते एसएसपी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

मुजफ्फरनगर के स्पोर्ट्स स्टेडियम में एथलीट चैम्पियनशिप में प्रतिभाग करती खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR

स्पोर्ट्स स्टेडियम में ऊंची कूद में प्रतिभाग करता खिलाडी।- फोटो : MUZAFFARNAGAR