फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Muzaffarnagar News ›   The price of jaggery exceeded that of sugar

चीनी से ऊपर पहुंचे गुड़ के दाम

Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jun 2021 12:04 AM IST
विज्ञापन
The price of jaggery exceeded that of sugar
चीनी से अधिक हो गए गुड़ के दाम
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। बाजार में गुड़ के दाम चीनी के दामों से ऊपर पहुंच गए हैं। दो माह से चीनी और गुड़ के दामों में लगातार प्रतिस्पर्धा चल रही है। मंडी में थोक में चीनी के दाम 3215 रुपये प्रति क्विंटल हैं, जो जीएसटी के बाद 3380 रुपये प्रति क्विंटल मिल रही है। गुड़ पर जीएसटी नहीं है। फिर भी सीधे ही 3550 रुपये क्विंटल बिक रहा है। लगातार तीसरे साल यह स्थिति बनी है जब गुड़ के दाम चीनी से ऊपर पहुंच गए हैं।

मुजफ्फरनगर जनपद की पूरे देश में गुड़ के उत्पादन के कारण एक अलग पहचान है। प्रदेश सरकार ने भी एक जनपद-एक उत्पाद में यहां गुड़ को ही शामिल किया है। जिले में आठ चीनी मिले हैं जिनमें चीनी बनती है और लगभग तीन हजार कोल्हू यहां गुड़ बनाते हैं। एशिया की सबसे बड़ी गुड़ मंडी यहीं पर है। पूरे देश में गुड़ की सप्लाई यहीं से होती है। मुख्य रूप से राजस्थान, गुजरात, पंजाब, यूपी, मध्य प्रदेश में निरंतर गुड़ जाता रहता है। गुड़ का उत्पादन प्रति वर्ष अक्तूबर माह से अप्रैल माह तक होता है। इस बीच गुड़ का भंडारण यहां शीतगृहों में हो जाता है। सीजन के बाद शीतगृहों से ही गुड़ की सप्लाई होती है। इस बार अप्रैल माह से ही गुड़ और चीनी के दाम लगभग बराबर चल रहे थे। कभी गुड़ के दाम ऊपर तो कभी चीनी के यही स्थिति चली आ रही थी। बाजार में जीएसटी के बाद चीनी के दाम 3380 हैं। गुड़ लड्डू के दाम यहां 3550 रूपए पहुंच गए हैं। गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के मंत्री श्याम सिंह सैनी ने बताया कि बीते कई वर्षों से गुड़ के दाम चीनी से ऊपर पहुंच रहे हैं। गुड़ खांडसारी एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय मित्तल का कहना है कि अप्रैल माह से गुड़ और चीनी के दामों में प्रतिस्पर्धा बनी है। कई बार गुड़ के दाम बढ़े हैं। बीते तीन सालों से गुड़ के दाम चीनी से ऊपर पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed